मुख्य समाचार

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समर हिल के विद्यार्थियों ने लिया प्रशिक्षण

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समर हिल के व्यवसायिक शिक्षा के विद्यार्थियों ने जिला सोलन में स्थित बददी विश्वविद्यालय में चार दिन का प्रशिक्षण लिया l प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजगार के प्रति जागरूक करना रहा l इसमें 39 विद्यार्थियों ने भाग लिया चार दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर में विश्वविद्यालय की शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को व्यवसायिक शिक्षा का महत्व के बारे जानकारी दी गई l इस अवसर पर विद्यार्थियों को बद्दी में स्थित विभिन्न उद्योगों का भ्रमण भी कराया गया ताकि विद्यार्थियों को उद्योगों में कार्य करने बारे जानकारी हो सके l यह प्रशिक्षण शिविर 25 दिसंबर से 28 दिसंबर तक आयोजित किया गया l समापन अवसर पर विद्यार्थियों को प्रशिक्षण पूर्ण करने पर प्रमाण पत्र दिए गए यह जानकारी विद्यालय के व्यावसायिक शिक्षण धीरज शर्मा ने दी l विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ० दिनेश सिंह ठाकुर ने विद्यार्थियों व शिक्षकों को इस चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के सफल आयोजन पर बधाई दी l

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मौसम फिर बदलेगा मिजाज, कई जिलों में आंधी-तूफान व बिजली गिरने की चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम…

3 hours ago

बॉलिंग-विकेटकीपिंग विवाद बना जानलेवा: बैट से वार, 14 वर्षीय किशोर ने IGMC में तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट। जिले के निहरी पुलिस चौकी क्षेत्र में क्रिकेट खेल के दौरान हुआ मामूली…

4 hours ago

क्रिकेट खेल बना जानलेवा : मंडी के निहरी में विवाद के बाद 14 वर्षीय किशोर की मौत

मंडी (नितेश सैनी ,संवाददाता ), मंडी जिला के निहरी पुलिस चौकी क्षेत्र में क्रिकेट खेल…

17 hours ago

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर-राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),जिला शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे…

19 hours ago

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

1 day ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

2 days ago