मुख्य समाचार

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण किन्नौर द्वारा दी जा रही ट्रेनिंग

किन्नौर (देवकला नेगी, संवाददाता),

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण किन्नौर द्वारा किन्नौर जिला की कल्पा खंड के 24 पंचायत में युवा स्वयंसेवकों को आपदा से निपटने की दी जा रही ट्रेनिंग का आज कोठी ग्राम पंचायत में समापन हुआ । बता दे कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण किन्नौर द्वारा 4 दिसंबर 2023 से इस ट्रेनिंग की शुरुआत की गई तथा आज कोठी गांव में इस ट्रेनिंग का समापन हुआ है । इस ट्रेनिंग में लगभग 300 युवा स्वयंसेवकों ने भाग लिया है | बता दे कि इस ट्रेनिंग में प्रथम दिन युवा स्वयंसेवकों को प्राथमिक उपचार के बारे में डॉक्टर नेहा नेगी ने विस्तृत तथा क्रियात्मक रूप से जानकारियां दी | वही दूसरे दिन होमगार्ड के प्लाटून कमांडर बुद्ध राज ने खोज एवं बचाव कार्य के बारे में युवा स्वयंसेवकों को ट्रेनिंग दी गई । ट्रेनिंग के अंतिम तथा तीसरे दिन अग्निशमन केंद्र रिकांगपिओ के कर्मचारियों ने युवा स्वयंसेवकों को अग्नि सुरक्षा के बारे में बताया व इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों के बारे में विस्तृत तथा क्रियात्मक रूप से जानकारियां दी । आज कोठी ग्राम पंचायत में अग्नि सुरक्षा की ट्रेनिंग अग्निशमन केंद्र के लीडिंग फायरमैन सुंदरलाल और जिला आपदा मित्र इंचार्ज जगदीश नेगी ने युवा स्वयंसेवकों को दी | इस ट्रेनिंग में कोठी, पांगी और तेलगी पंचायत के युवा स्वयंसेवकों ने भाग लिया जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण किन्नौर द्वारा कल्पा, पूह और निचार ब्लॉक में लगभग 850 युवा स्वयंसेवकों को ट्रेनिंग दी गई है और किन्नौर जिला में 100 आपदा मित्र है जो एडवांस कोर्स कर चुके हैं, जोकि भविष्य में आपदा से निपटने के लिए तैयार हो गए हैं । इस ट्रेनिंग में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण किन्नौर के नरेन्द्र,शंकर नेगी और जगदीश नेगी पूरे ट्रेनिंग में मौजूद रहे ।

Himachal Darpan

Recent Posts

पति की मौत के 20 मिनट बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, जीवनभर का साथ मौत में भी नहीं छूटा!

ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…

6 hours ago

चूड़धार के घने जंगल में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, चौपाल पुलिस ने दो लोगों को सुरक्षित बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…

2 days ago

राजगढ़ में ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…

2 days ago

हिमाचल में सीमेंट के दाम फिर बढ़े, प्रति बैग 15 रुपये की बढ़ोतरी; एक महीने में 25 रुपये महंगा हुआ सीमेंट

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…

2 days ago

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

4 days ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

7 days ago