अपराध /दुर्घटना

पझौता पुलिस चौकी की टीम ने पकड़ी देवदार की अवैध लकडी से भरी पिकअप

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),

राजगढ़ थाना क्षेत्र के तहत आने वाली पुलिस चौकी पझौता के पुलिस दल ने देवदार के 40 स्लीपरो से भरी एक पिकअप पकड़ने में सफलता हासिल की है । सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार जिस समय चौकी का एक पुलिस दल नेरीपूल सनौरा सड़क पर सामान्य गश्त पर था, तभी नेरीपूल की ओर से एक पिकअप नंबर एचपी 08 सी – 4053 आई जो सनौरा की और जा रही थी, उसे चेकिंग के लिए रोका गया और चेकिंग के दौरान पुलिस दल को पिकअप जीप से 40 स्लीपर देवदार की लकड़ी बरामद हुई । चालक से पुछताछ करने पर चालक इन देवदार की लकडी के कोई दस्तावेज मौके पर पुलिस दल को उपलब्ध नही करवा पाया | पुलिस ने चालक मनोज कुमार निवासी संराहा चौपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी छानबीन आरंभ कर दी है | थाना प्रभारी राजगढ़ रविद्र कौशल के अनुसार पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्यवाही आरंभ कर दी है ।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

21 hours ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

21 hours ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

21 hours ago

रामपुर एचपीएस में कबड्डी का रोमांच, केंद्रीय उपक्रमों की टीमों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…

23 hours ago

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

1 day ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

1 day ago