मुख्य समाचार

पंचायत स्तर पर भरमौर क्षेत्र में मनरेगा के तहत पौधारोपण को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित

भरमौर (महिंद्र

अतिरिक्त उपायुक्त भरमौर नवीन तंवर की अध्यक्षता में पंचायत स्तर पर मनरेगा के तहत पौधारोपण की कार्यशाला की शुरुआत को लेकर बैठक का आयोजन लघु सचिवालय पट्टी के सभागार में किया गया। बैठक में उन्होंने कहा कि खंड विकास अधिकारी की अगुवाई में मनरेगा के तहत पौधों का रोपण किया जाएगा जिसमें पंचायत स्तर पर लाभार्थियों को शामिल करना सुनिश्चित बनाया जाएगा। उन्होंने लोगों से आह्वान भी किया कि जहां भी उनके पास पौधारोपण के लिए भूमि उपलब्ध है वह संबंधित विभाग को पौधा रोपण हेतु अपनी मांग जरूर दें।
उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को पौधारोपण पारंपरिक तरीके से और जलवायु के अनुकूल भूमि पर संयोजित ढंग से किए जाने के लिए जानकारी देने को कहा।

उन्होंने कहा कि पौधारोपण के लिए चयन भूमि की जांच आवश्यक होनी चाहिए ताकि जलवायु के अनुकूल पौधारोपण किया जा सके। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को किसानों व बागवानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के बारे में जानकारी देने के लिए प्रचार प्रसार कर जागरूक करने को भी निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि किसानों को सेब के अलावा आनार, नाशपाती , खुमानी ,अखरोट और कीवि के पौधे भी उपलब्ध करवाए जाएं । बैठक में उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी के लिए विशेष कार्य योजना तैयार की जाए ताकि हर किसान को विभागीय योजनाओं की जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए विभाग की हेल्पलाइन नंबर 01895 -222039 पर भी संपर्क कर सकते है। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी अनिल गुरडा, विषय वस्तु विशेषज्ञ कृषि डॉ. करतार डोगरा, विषय वस्तु विशेषज्ञ उद्यान डॉ. आशीष शर्मा और उद्यान परिसर अधिकारी स्मृति शर्मा सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

13 hours ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

13 hours ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

13 hours ago

रामपुर एचपीएस में कबड्डी का रोमांच, केंद्रीय उपक्रमों की टीमों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…

15 hours ago

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

17 hours ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

17 hours ago