मनाली (रेणुका गोस्वामी),
पर्यटन नगरी मनाली के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब सिविल अस्पताल मनाली में ही मरीजों के डायलिसिस करवाए जाएंगे। हंस फाउंडेशन के सहयोग से सिविल अस्पताल में डायलिसिस सेंटर का निर्माण किया जाएगा। तीन बेड वाले सेंटर के लिए जगह भी फाइनल कर ली गई है। शुक्रवार को सीएमओ डॉ. नागराज पवार प्रस्तावित केंद्र का निरीक्षण किया। सीएमओ ने इस अवसर पर बताया कि अस्पताल की पहली मंजिल में डायलिसिस सेंटर खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पहली फरबरी से इस सेंटर के शुरू होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी नही है। अब मनाली को मॉडल अस्पताल का दर्जा मिला है। जिससे सुविधाओ को भी बढ़ाया जा रहा है। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नवीन तनवर मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओ में सुधार के लिए सरकार कृत संकल्प है। मनाली पर्यटन नगरी है। यह मरीजों की संख्या काफी अधिक है। इसको देखते हुए अस्पताल में जहां आधुनिक मशीनरियां उपलब्ध करवाई जा रही है। वहीं विशेषज्ञ चिकित्सक भी तैनात कर दिए है। विधायक भुवनेश्वर गौड़ मनाली विधानसभा के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं।
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…