मुख्य समाचार

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी श्री रेणुका जी द्वारा आम सभा का आयोजित

श्री रेणुका जी (हेमंत चौहान),

जिला सिरमौर की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी श्री रेणुका जी द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देशानुसार संगड़ाह रेस्ट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आम सभा का आयोजन किया, जिसमें विशेष रूप से स्थानीय विधायक एवं कार्यकारी अध्यक्ष विनय कुमार व रेणुका के प्रभारी विनोद जिंटा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तपेन्दर चौहान सहित सभी बूथ अध्यक्ष, सभी पदाधिकारी , वर्तमान व पूर्व चीयरमैन,भूतपूर्व व वर्तमान जिलापरिषद सदस्य, सभी पंचायत समिति के सदस्य पूर्व सदस्य , सभी प्रधानगण व उप प्रधान तथा पूर्व प्रधानगण,सभी वार्ड मेंबर,युवा कांग्रेस, एनसयुआई, महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, SC विभाग , ओबीसी विभाग , पूर्व कर्मचारी विभाग के कार्यकर्त्ताओं व पूर्व में रहे सभी पदाधिकारियों ने आम सभा भारी संख्या मे भाग लिया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए विधायक विनय कुमार ने कहा कि रेणुका विधानसभा के विभिन्न क्षेत्र मे सर्वांगीण विकास करना हमारा लक्ष्य है और प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु के नेतृत्व मे हिमाचल मे कांग्रेस सरकार मजबूती से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता काम शुरू करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार क्रमबद्ध तरीके से सभी गारंटीयों को लागू करेगी जिनमे से 3 गारंटीयों को हिमाचल सरकार ने लागू कर दिया है लेकिन प्रदेश मे प्राकृतिक आपदा के चलते थोड़ी समस्या आई लेकिन हिमाचल सरकार ने आपदा मे मुख्यमंत्री के नेतृत्व मे बहुत अच्छा कार्य किया जिसकी तारीफ भारत सरकार सहित युनेसको ने भी तारीफ की।

रेणुका के प्रभारी विनोद जिंटा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए बैठकों का दौर शुरू किया जायेगा तथा कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव के लिए भी सुझाव मांगे जायेंगे। उन्होंने कहा रेणुका विधानसभा क्षेत्र मे कांग्रेस मजबूत है ओर संगठन को एकजुटता से कार्य किया जायेगा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तपेंद्र चौहान ने आम सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशानिर्देशानुसार लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी शुरू की जाएगी। इस मौक़े पर ग्राम पंचायत संगड़ाह के गाँव लगनू से राघवानन्द बीजेपी छोड़कर कांग्रेस मे शामिल हुए। विधायक विनय कुमार ने माला पहनाकर उनका कांग्रेस पार्टी मे स्वागत किया।

इस मौक़े पर पीसीसी सदस्य यशपाल चौहान, जिला परिषद सदस्य पृथ्वी सिंह, ओम प्रकाश, जिला उपाध्यक्ष दलीप सिंह चौहान, बीडीसी चेयरमैन तेजेंद्र कमल, बीडीसी वाईस चेयरमैन चतर सिंह, प्रदेश युवा कांग्रेस कर महासचिव ओपी ठाकुर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्यामा ठाकुर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अजय भारद्वाज, नोहराधार जोन अध्यक्ष स्वर्ण नेगी, रेणुका अध्यक्ष यशवंत ठाकुर, हरिपुरधार अध्यक्ष अनिल शर्मा, सैनधार अध्यक्ष हरिंदर शर्मा, बोगधार जोन अध्यक्ष रमेश कमल, संगड़ाह अध्यक्ष कुशल तोमर, प्रेमपाल ठाकुर, विनोद कंठ, दलीप सिंह, सहित सैंकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

सी बी एस ई बनाम एच पी बोर्ड स्कूल में अपनाए जा रहे दोहरे मापदंडों का कड़ा विरोध – हिमाचल प्रदेश राजकीय भाषाई अध्यापक संघ

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में…

22 hours ago

सिरमौर के प्राथमिक स्कूलों को मिले 91 नए मुख्य शिक्षक, शिक्षा विभाग ने जारी की हेड टीचरों की पदोन्नति सूची

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: जिला सिरमौर के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में…

22 hours ago

आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम के अंतर्गत कुपवी में सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ

शिमला ,ब्यूरो रिपोर्ट आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम (Aspirational Block Programme) के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान 2.0 का…

1 day ago

रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने 2000 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया

रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ),रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र…

1 day ago

सनवारा टोल प्लाज़ा पर SIU की बड़ी कार्रवाई, 18.59 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने…

1 day ago

चौपाल में किराये के कमरे में युवक मृत, करंट लगने की आशंका

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला जिले के चौपाल थाना क्षेत्र में एक युवक अपने किराये के…

1 day ago