मुख्य समाचार

हिमाचल पर फिर मेहरबान हुई केंद्र सरकार: अमित

हिमाचल प्रदेश को संकट से बाहर निकालने के लिए एक बार फिर से केंद्र की भाजपा सरकार मेहरबान हुई है और केंद्र सरकार के द्वारा हिमाचल के लिए 633 करोड 73 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। इससे यह पता चलता है कि हिमाचल की जनता के प्रति केंद्र की भाजपा सरकार संवेदनशील है और विकास कार्यों में कोई ढील न हो। इसके लिए लगातार केंद्र सरकार के द्वारा करोड़ों रुपए की आर्थिक मदद हिमाचल प्रदेश को जारी की जा रही है। केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए हिमाचल प्रदेश भाजपा मीडिया सह प्रभारी अमित सूद ने बताया कि इससे पहले भी प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए करोड़ों रुपए की धनराशि केंद्र सरकार के द्वारा हिमाचल प्रदेश को दी जा चुकी है। लेकिन आज भी कांग्रेस के नेता हर मंच से यही बात कहते फिर रहे हैं कि केंद्र सरकार हिमाचल की कोई मदद नहीं कर रहा है। जबकि सच्चाई यह है कि समय-समय पर केंद्र सरकार के द्वारा हिमाचल सरकार को आर्थिक रूप से मदद जारी की गई और अब एक बार फिर से प्रदेश में विकास कार्यों को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए 633 करोड 73 लाख रुपए की राशि मंजूर की गई है। प्रदेश भाजपा मीडिया सह प्रभारी अमित सूद ने बताया कि जुलाई, अगस्त माह में प्रदेश में बाढ़ भूस्खलन के चलते कई इलाके बुरी तरह से प्रभावित हुए। ऐसे में केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय के द्वारा तुरंत राहत प्रदान करने के लिए करोड़ों रुपए की राशि जारी की गई और इसके लिए राज्य सरकार के ज्ञापन की भी प्रतीक्षा नहीं की गई। केंद्र सरकार के द्वारा एक केंद्रीय दल का भी गठन किया गया था। जो हिमाचल प्रदेश में हुए नुकसान का जायजा लेकर वापस दिल्ली लौटा। अब केंद्र सरकार के द्वारा फिर से 633 करोड 73 लाख रुपए की मदद जारी की गई है
ताकि आपदा से प्रभावित लोगों की तुरंत मदद की जा सके। अमित सूद का कहना है कि अब हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के नेताओं को भी इस पर ध्यान देना चाहिए और इतनी बड़ी मदद के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करना चाहिए।

Himachal Darpan

Recent Posts

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

51 minutes ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

1 hour ago

हिमाचल में बिगड़ा मौसम का मिजाज: 82% अधिक बारिश, 29-30 मार्च को भारी बारिश-बर्फबारी और आंधी-तूफान की चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है।…

1 hour ago

होली की रात झगड़े में हत्या, बसंतपुर में दफन मिली युवक की लाश; मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। शिमला जिला के सुन्नी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या…

2 hours ago

एक साल में 500 ऑपरेशन कर सर्जरी विभाग ने बनाया कीर्तिमान, 450 लेप्रोस्कोपिक गॉल ब्लेडर सर्जरी सफल

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ) सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के सर्जरी विभाग ने एक…

3 hours ago

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

20 hours ago