मुख्य समाचार

अतिरिक्त उपायुक्त भरमौर ने ईवीएम प्रचार वाहन को हरी झंडी देकर किया रवाना

भरमौर (महिंद्र पटियाल),

अतिरिक्त उपायुक्त भरमौर नवीन तंवर ने आज लघु सचिवालय के परिसर से निर्वाचन विभाग के ईवीएम प्रचार वाहन को हरी झंडी देकर रवाना किया । इस दौरान उन्होंने कहा कि आज से मतदाताओं को जागरूकता और ईवीएम प्रशिक्षण की जानकारी के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव 2024 के मध्य नजर विशेष अभियान अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र भरमौर के तहत उप मंडल भरमौर में प्रत्येक मतदान केंद्र में लोगों को ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन के प्रशिक्षकों द्वारा ईवीएम से मतदान करने की प्रक्रिया और वीवीपैट के माध्यम से मतदान सत्यापन की प्रक्रिया के बारे में अवगत करवाया जाएगा और मतदान के महत्व के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। नवीन तंवर ने लोगों से आह्वान भी किया कि वे अपने मतदान के महत्व को समझकर ईवीएम की प्रक्रिया को अच्छे से जानकर उसकी पारदर्शिता की जानकारी भी हासिल करें। उन्होंने यह भी बताया कि यह विशेष अभियान 23 जनवरी 2024 तक चलाया जाएगा और इसके अतिरिक्त लघु सचिवालय में अतिरिक्त ईवीएम प्रदर्शन केंद्र समिति कक्ष कमरा नंबर 8 में भी स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी कार्यालय हेल्पलाइन नंबर 01895-225201 पर संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर एसडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा , तहसीलदार भरमौर तेज राम और कार्यवाहक निर्वाचन कानूनगो रत्न चन्द सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

तेज धूप के बाद बदलेगा हिमाचल का मौसम, 7 जिलों में अंधड़ का येलो अलर्ट; मानसून की विदाई भी करीब

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को दिनभर तेज धूप खिलने के बाद अब…

4 hours ago

CM सुक्खू के खिलाफ बयानबाजी पर एक्शन! सदर विधायक आशीष शर्मा पर केस दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट। हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार के खिलाफ कथित तौर पर…

4 hours ago

ठियोग में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप ने दादी-पोती को मारी टक्कर, बच्ची की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। ठियोग। चैटोग-सिंखुरी मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा…

6 hours ago

सोलन में मां और छह माह की बच्ची की मौत से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो रिपोर्ट। सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई…

6 hours ago

कोर्ट की पहली मंजिल से छलांग, पुलिस को चकमा देकर भागा चिट्टा आरोपी दो पुलिसकर्मी सस्पेंड,

ब्यूरो रिपोर्ट बिलासपुर। जिला न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है।…

7 hours ago

चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 67 हजार 200 रुपये नकद भी बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान…

7 hours ago