शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),
सुक्खू सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद भी विधानसभा उपाध्यक्ष पद खाली चल रहा है। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब विधानसभा उपाध्यक्ष, मुख्य सचेतक और उपमुख्य सचेतक के लिए लाॅबिंग शुरू हो गई है। 19 दिसंबर से शुरू हो रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू तीन अन्य विधायकों की इन पदों पर नियुक्ति कर सकते हैं। मंडी से कांग्रेस के एकमात्र विधायक चंद्रशेखर को कैबिनेट दर्जे का एक पद मिलना पक्का माना जा रहा है। इनके अलावा विधायक संजय रतन, कुलदीप राठौर, विनय कुमार, भवानी पठानिया और रवि ठाकुर को भी इन पदों पर तैनाती की आस है।
सरकार के गठन के बाद कुलदीप पठानिया को विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने के बाद कुलदीप राठौर को उपाध्यक्ष पद पर तैनाती की चर्चा थी लेकिन पद रिक्त रखा गया। सरकार में मुख्य सचेतक और उपमुख्य सचेतक के पद भी अब तक खाली पड़े हैं। ऐसे में अब विधानसभा उपाध्यक्ष, मुख्य सचेतक और उपमुख्य सचेतक पद के लिए तलबगारों ने लाॅबिंग शुरू की हैं।
ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ), राज्य कर एवं आबकारी विभाग (वस्तु एवं सेवा…
नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 23 जून। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की…
केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), केलांग, 23 जून 2026… जिला दण्डाधिकारी एवं अध्यक्ष,…
सोलन ( नरेंद्र कूमार संवाददाता ), सोलन जिले में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की…
केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), केलांग, 23 जून, 2026: जिला उद्योग केन्द्र (DIC),…
सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), जिला पुलिस की SIU (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट) टीम…