राजनीति

मंडी से कांग्रेस के विधायक चंद्रशेखर को भी दी जाएगी सरकार में जगह

शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पत्रकारों से  बातचेत के दौरान कहा कि प्रदेश सरकार में खाली चल रहे मंत्री के एक पद को लोकसभा चुनाव से पहले भरा जाएगा। मंडी जिला को भी सरकार में तरजीह दी जाएगी। मंगलवार शाम को राजभवन में दो नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में ये बात कही | उन्होंने कहा कि विभागों का आबंटन जल्द ही किया जाएगा। पुराने मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने मंत्रिमंडल छोटा रखा था। एक साल बाद जरूरत महसूस होने पर विस्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि पहले के मुख्यमंत्री एक साथ ही 12 मंत्री पद भरते रहे हैं। लेकिन हमारी सरकार ने ऐसा नहीं किया। लोकसभा चुनाव से पहले मंत्री पद को भरने की कोशिश की जाएगी। मंडी से कांग्रेस के एकमात्र विधायक चंद्रशेखर को सरकार में जगह दी जाएगी। उन्होंने कहा कि संसदीय क्षेत्रों में संतुलन व जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखकर मंत्रिमंडल विस्तार किया है। अभी विधानसभा उपाध्यक्ष का पद रिक्त है। सरकार में और भी कई नियुक्तियां होनी हैं। सभी मंत्री मिलकर हिमाचल के विकास के लिए काम करेंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

CM सुक्खू के खिलाफ बयानबाजी पर एक्शन! सदर विधायक आशीष शर्मा पर केस दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट। हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार के खिलाफ कथित तौर पर…

3 minutes ago

ठियोग में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप ने दादी-पोती को मारी टक्कर, बच्ची की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। ठियोग। चैटोग-सिंखुरी मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा…

2 hours ago

सोलन में मां और छह माह की बच्ची की मौत से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो रिपोर्ट। सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई…

2 hours ago

कोर्ट की पहली मंजिल से छलांग, पुलिस को चकमा देकर भागा चिट्टा आरोपी दो पुलिसकर्मी सस्पेंड,

ब्यूरो रिपोर्ट बिलासपुर। जिला न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है।…

3 hours ago

चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 67 हजार 200 रुपये नकद भी बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान…

3 hours ago

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

4 days ago