मुख्य समाचार

सराहां में मनाया गया बाबा भीम राव अम्बेडकर का 67 वा परीनिर्वाण दिवस

सराहां (अशोक चौहान, संवाददाता),

हिमाचल प्रदेश समता सैनिक दल द्वारा संविधान निर्माता बाबा भीम राव अम्बेडकर का 67वा परीनिर्वाण दिवस जिला सिरमौर के सराहां मे मनाया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के तौर पर जिला कल्याण अधिकारी सिरमौर विवेक अरोड़ा ने शिरकत की। सर्व प्रथम उन्होंने ज्योति प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उधर समता सैनिक दल के प्रदेश महासचिव गीता सिंह माहिया ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर संगठन के राज्य सचिव भेखा नंद वर्धन ने मुख्य अतिथि का शॉल वा स्मृति चिन्ह देकर समानित किया । तत्पश्चात जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा ने सविधान निर्माता बाबा भीम राव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की । इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में बाबा साहब का स्मरण करते हुए कहा कि भारतीय संविधान के निर्माण में बाबा साहब ने अहम रोल अदा किया | इस अवसर पर हम उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि एवं सम्मान प्रकट करते हैं। उन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों, दलितों ,पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिय समर्पित किया।

उन्होंने कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर ने बचपन से ही विभिन्न प्रकार की चुनौतियों का समान कीया वह निरंतर समाज के लिया लड़ते रहे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के पुजारी बाबा साहब ने सदैव समरसता का संदेश दिया, तभी उन्हें आज विभिन्न शीर्षकों के नाम से जाना जाता है। कही उन्हें कानून का ज्ञाता, तो कही सविधान निर्माता।आज विश्व भर में भारत का सविधान सर्वाधिक लोकप्रिय है जो कि लोकतंत्र का परिचायक है। उन्होंने कहा कि हमे उनकी शिक्षाओं का अनुसरण करना चाहिए और ये संकल्प ले कि उनके दिखाए गए रास्ते पर चलेंगे। इस अवसर पर समता सैनिक दल के राज्य महासचिव गीता सिंह माहिया तथा राज्य सचिव भेखा नंद वर्धन ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर समता सैनिक दल के प्रदेश भर से पदाधिकारियों ने भाग लिया। जिसमे तहसील कल्याण अधिकारी पच्छाद गोविंद सिंह, विशिष्ट अतिथि कमल धीमान, सुरेंद्र धर्मा, शिशुपाल, बाबू लाल, सुंदर लाल, वेदप्रकाश, विकास, पूजा पुंडीर, हेमराज, जिया राम इत्यादि संगठन से जुड़े लगभग 90 लोगो ने भाग लिया।

Himachal Darpan

Recent Posts

मानसून को लेकर हिमाचल हाई अलर्ट, मुख्य सचिव ने जिला प्रशासन को दिए सतर्क रहने के निर्देश

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं को देखते हुए…

54 minutes ago

गुस्से में पति ने पत्नी के सिर पर किया भारी वस्तु से वार, मौके पर मौत

ब्यूरो रिपोर्ट । बद्दी। पुलिस थाना बरोटीवाला के तहत भटौली खुर्द में किराए के मकान…

15 hours ago

800 लोगों की डाक दबाकर बैठा था डाकिया, कमरे से मिले कॉल लेटर और ATM कार्ड

ब्यूरो रिपोर्ट। हमीरपुर। अगर आप भी लंबे समय से अपनी जरूरी डाक, नौकरी के कॉल…

20 hours ago

तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, दर्दनाक हादसे में 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ उपमंडल के गिरीपुल में स्थित हरि ओम गोशाला के समीप सहानी…

2 days ago

भारी बारिश से हरिपुरधार में जनजीवन प्रभावित, 12 मुख्य सड़कें बंद; युद्ध स्तर पर बहाली में जुटा विभाग

हरिपुरधार ( दीपांशु शर्मा , संवाददाता ), हरिपुरधार, 21 जुलाई। हरिपुरधार और आसपास के क्षेत्रों…

2 days ago