मुख्य समाचार

एस डी एम पच्छाद डॉक्टर संजीव धीमान ने नैनाटिककर में नवजात बेटियों को नवाजा

सराहां (अशोक चौहान, संवाददाता),

बाल विकास परियोजना पच्छाद के तत्वधाण में नैनाटिककर पंचायत में ग्राम पंचायत विकास कार्यक्रम को लेकर आयोजित विशेष ग्राम सभा के दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे लगभग 100 महिलाओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, पंचायत प्रधान एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया । उक्त शिविर में एस डी एम पच्छाद डॉक्टर संजीव धीमान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में उपस्थित समस्त प्रतिभागियों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के विशेष कार्यक्रम को सफल बनाने का आवाहन किया | उन्होंने बताया कि घर मे यदि बेटी का जन्म होता है, तो उसे उसी तरह उत्सव के रूप में मनाया जाए जैसे बेटे के जन्म के दौरान मनाया जाता है | उन्होंने गर्भावस्था के दौरान किसी भी प्रकार के लिंग जांच न करवाये जाने बारे बताया, विशेषकर जिन परिवारों में यदि पहले से बेटियां पैदा हुई हों। उनके द्वारा पंचायत स्तर में उनके क्षेत्राधीन ऐसी बेटियाँ जिनके द्वारा शिक्षा, खेल, रोजगार इत्यादि में कोई उत्कृष्ठ कार्य किया हो को उनकी उपलब्धियों को उजागर कर उनका नाम सचित्र पंचायत कार्यालय में चस्पा करना चाहिए, जिससे अन्य बेटियों को भी प्रेरणा मिल सके।उन्होंने सचेत किया कि जो बेटियां 10वीं या 12वीं कक्षा के बाद किसी कारणवश स्कूल छोड़ देती है तो स्थानीय पंचायत वासियों एवम प्रबुद्ध लोगों का दायित्व बनता है कि ऐसी बेटियों को आगामी पढ़ाई जारी रखने अथवा कोई व्यावसायिक प्रशिक्षण ग्रहण करने हेतु प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने विभिन्न विभागों के माध्यम से बेटियों को अग्रसर करने हेतु संचालित योजनाओं का लाभ प्रदान करने हेतु जानकारी प्रदान करनी चाहिए। उनके द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम को जन जन तक पहुंचाने के लिए पच्छाद खंड के समस्त पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवम विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों के एक दिवसीय जागरूकता शिविर के निकट भविष्य में उपायुक्त सिरमौर की अध्यक्षता में आयोजन किये जाने बारे अवगत करवाया। इस अवसर पर नैनाटिककर पंचायत के अधीन 3 नवजात बालिकाओं को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया।इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी, पच्छाद दीपक चौहान, पंचायत प्रधान अंजू ठाकुर, वृत पर्यवेक्षक कुसुम एवम सुषमा ने भी उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित किया एवं बेटियो के हित में सरकारी योजनाओं बारे जानकारी प्रदान की ।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

23 hours ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

23 hours ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

1 day ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

2 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

2 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

3 days ago