मुख्य समाचार

सराहां के छात्रों व छात्राओं ने नव दुर्गा आईटीआई बैडोन मे औद्योगिक शैक्षिक भ्रमण किया

ददाहु (हेमंत चौहान),

आज शिक्षा खण्ड सराहां के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गलाना घाट के 9वीं तथा 10वीं कक्षा के 20 छात्रों व छात्राओं ने नव दुर्गा आईटीआई बैडोन श्री रेणुका जी मे औद्योगिक शैक्षिक भ्रमण किया। जिसमे नव दुर्गा आई टी आई के प्रबंध निदेशक इंद्र प्रकाश गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्रों ने इलेक्ट्रिकल ट्रेड के इंस्ट्रक्टर अनुज कुमार व विरेंद्र सिंह से इलेक्ट्रिशियन ट्रेड के बारे व कुलभूषण वर्मा से पंप ओपरेटर कम मैकेनिक ट्रेड व प्रकाश से एम्पलाईेबिलिटी स्किल तथा कंप्यूटर के विषय में जानकारी प्राप्त की। स्कूल के छात्र व छात्राओं के साथ गलाना घाट विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रताप सिंह राणा शिक्षक यतीश कुमार, अनिल कुमार व सुमन शर्मा विशेष रूप से पूरे शैक्षणिक भ्रमण के दौरान उपस्थित रहे। सभी स्कूली छात्रों और अध्यापको ने इस इंडस्ट्रियल भ्रमण के लिए नव दुर्गा आईटीआई के एमडी इंद्र प्रकाश गोयल का धन्यवाद किया। गोयल ने कहा कि आगे भी ऐसे शैक्षिक भ्रमण के लिए उनका संस्थान हमेशा सहयोग करेगा ताकि स्कूली छात्र इस विषय में और अधिक व अच्छे से जानकारी प्राप्त कर सके।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

23 hours ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

23 hours ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

1 day ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

2 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

2 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

3 days ago