मुख्य समाचार

पंजसेई-शेरी-गोसण वाया पट्टी सडक मार्ग को जल्द जोडने की कवायद हुई शुरू

भरमौर (महिंद्र पटियाल, संवाददाता),

जन-जातीय क्षेत्र भरमौर के लोक निर्माण विभाग के संपर्क सडक मार्ग पंजसेई-शेरी-गोसण वाया पट्टी को जोडने की कवायद लोक निर्माण विभाग भरमौर ने शुरू कर दी है | यह सडक मार्ग पंजसेई से शेरी तक 2 किलोमीटर व पट्टी से गोसण तक 1 किलोमीटर बन चुकी है व बीच में इसको जोडने के लिए एक किलोमीटर का रास्ता और बनना है | यह जानकारी देते हुए लोक निर्माण विभाग सब डिवीजन भरमौर के सहायक अभियंता विशाल चौधरी ने बताया कि शनिवार को विभागीय टीम व स्थानीय लोगों की देख रेख में इस मार्ग का निरीक्षण किया गया व विभाग द्वारा स्थानीय लोगों से आग्रह किया गया कि सडक निर्माण कार्य में अपना सहयोग दे | आपको बता दें कि इस सडक निर्माण रास्ते में लोगों की निजी भूमि आने से व डंगे वगैरह न लगने से लोगो को सडक मार्ग निर्माण कार्य में आपत्ति थी, जिसे की विभाग द्वारा सुलझा लिया गया है | इस सडक निर्माण कार्य पूरा होने से करीब 3000 आबादी को इसका लाभ होगा व अपने घर द्वार सडक की सुविधा मिलेगी व किसानो -बागवानो व गृह निर्माण सामग्री पंहुचाने में भी लोगों को इसका लाभ होगा |

Himachal Darpan

Recent Posts

प्रदेश में सप्ताहभर साफ रहेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार खत्म

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। प्रदेश में खिल रही धूप के बीच पूरे सप्ताह मौसम साफ और…

3 hours ago

राजगढ़ उपमंडल के हाब्बन सेरटी में कच्चे टैंक में मिला व्यक्ति का शव

निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़। राजगढ़ उपमंडल के अंतर्गत हाब्बन क्षेत्र के सेरटी गांव में आज…

1 day ago

महाशिवरात्रि पर सराज में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी जीप, तीन युवकों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट सराज क्षेत्र में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर एक भीषण सड़क हादसे ने…

1 day ago

भल्लू के पास मिक्सचर में बाजू आने से 15 बर्षीय की मौत

झंडूता (जीवन सिंह ,संवाददाता ), झंडूता उपमंडल के पुलिस थाना तलाई के अंतर्गत आने वाले…

2 days ago

नगर परिषद नाहन में स्वच्छता कार्यशाला आयोजित, कचरा पृथक्करण और स्वच्छ सर्वेक्षण पर दिया गया विशेष जोर

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), नाहन नगर परिषद के मीटिंग हॉल में आज शहरी विकास विभाग,…

3 days ago