राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड द्वारा दूसरी क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन मैनकिंड मैदान पांवटा साहिब में किया गया | यह प्रतियोगिता 24 नवंबर से 29 नवंबर तक खेली गई | यह प्रतियोगिता विद्युत विभाग में जिन कर्मचारियों ने अपनी जान गंवाई है, उनकी याद में करवाई जाती है | इस प्रतियोगिता में विद्युत विभाग की दस टीमों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता लीग सिस्टम से खेली गई। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला ED राजगढ़ vs वोल्टेज 11 पावटा साहिब के बीच में खेला गया और वोल्टेज 11 पौंटा साहिब ने यह मुकाबला 5 विकेट से अपने नाम किया | ED राजगढ़ के कैप्टन आदर्श वर्मा ने बताया कि पहली बार राजगढ़ विद्युत विभाग की टीम ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया और उनकी टीम इस प्रतियोगिता में उपविजेता रही | उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी जिनकी मेहनत से वह यहां तक पहुंचे।
संध्या कश्यप नाहन जिला सिरमौर के शिलाई उपमंडल में एक ऐसा मामला सामने आया है,…
ब्यूरो रिपोर्ट जिला शिमला के ठियोग क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी…
ब्यूरो रिपोर्ट । दीपावली के त्योहार के दौरान जहां पूरा प्रदेश रोशनी और खुशियों में…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…
ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…
निशेष शर्मा बेटे की शादी की तैयारियों के बीच एक मां की अचानक मौत ने…