Uncategorized

विनय भगनाल ने मंदिर निर्माण के लिए एक लाख की राशि प्रदान की

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),
देवठी मझगांव वार्ड से जिला परिषद सदस्य विनय भगनाल ने देवठी मझगांव में चल रहे मेले का समापन बतौर मुख्य अतिथि पहुंचकर किया | उनके साथ यशपाल ठाकुर और राजेश ठाकुर भी विशेष अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए | यह मेला पिछले 3 दिन से चल रहा था, जिसका मुख्य आकर्षण सांस्कृतिक संध्या और वॉलीबॉल की प्रतियोगिता रही |
बॉलीबॉल की प्रतियोगिता में लगभग विभिन्न क्षेत्रों से आई 30 टीमों ने भाग लिया, जिसमें मतियाना हॉस्टल की टीम विजयी रही और सोलन कॉलेज की टीम उपविजेता रही | विजेता टीम को ट्रॉफी और 21,000 की धनराशि दी गई और उपविजेता टीम को ट्रॉफी और 1,1000 की धनराशि दी गई | इस उपलक्ष पर सांस्कृतिक संध्या में गायक कपिल शर्मा ने चार चांद लगाए इस उपलक्ष पर विनय भगनाल ने मेला कमेटी को मंदिर निर्माण के लिए एक लाख और अपनी ऐच्छिक नीधि से 11000, यशपाल ठाकुर ने अपनी ऐच्छिक निधि से 21000 और राजेश ठाकुर ने 11000 का योगदान दिया | इस उपलक्ष पर उनके साथ युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनीष भगनाल, जाति राम कमल, दिनेश, गोलू , सुनील, सचिन, बंटी, विक्रम, रिठु, रमेश इत्यादि लोग शामिल रहे |

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago