मुख्य समाचार

पंचायत दाहन व बोहल टालिया में जागरूकता कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ ),

हमारा संकल्प विकसित भारत कार्यक्रम के तहत  वीरवार को सिरमौर जिला के विकास खंड राजगढ़ की ग्राम पंचायत दाहन व बोहल टालिया में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों की अध्यक्षता  खंड विकास अधिकारी राजगढ़ एवं नोडल अधिकारी तपेंद्र सिंह नेगी ने की। इस मौके पर इन पंचायतों में आयोजित कार्यक्रमों में विभिन्न विभागों द्वारा केन्द्र प्रायोजित योजनाओं के बारे में स्थानीय लोगों को जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी राजगढ़ तपेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, पीएम किसान निधि योजना, स्वच्छ  भारत मिशन ग्रामीण,  सुखा कचरा और गिला कचरा, मनरेगा के तहत किए जाने वाले विभिन्न कार्यों व प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इन शिविरों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच स्टॉल भी लगाये गये। इन स्टॉलों पर कई लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। जागरूकता शिविर के दौरान लोगों ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में योगदान देने की शपथ भी ली। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने योजना से प्राप्त हुए लाभों के बारे में जानकारी सांझा किया। खंड विकास अधिकारी तपेंद्र सिंह नेगी ने बाल विकास परियोजना विभाग राजगढ़ की ओर से बाल बालिका स्पर्धा स्वस्थ बच्चा के तहत रिहान, राघव, अवंतिका और आरिधी को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत दाहन की प्रधान प्रियंका व ग्राम बोहल टालिया की प्रधान सुलेखा, डॉक्टर अदी  सिंह विभिन्न विभागों के अधिकारी, खंड समन्वयक के.के कौशिक, एस‌ईबीपीओ कुलदीप सिंह, सुपरवाइजर विमलेश, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं सहित स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा वर्कर व आंगनबाड़ी सहायिकाएं उपस्थित रहीं।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

3 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

5 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

5 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

8 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

9 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

9 hours ago