मुख्य समाचार

कार्तिक स्वामी मंदिर कुगती के 30 नवंबर को होंगे कपाट बंद

भरमौर (महिंद्र पटियाल, संवाददाता),

शिव नगरी भरमौर में कई ऐसे ऐतिहासिक प्राचीन मंदिर भरमौर की उपरी चोटियों पर विराजमान हैं | क्षेत्र के लोगों की इन देवी-देवताओं में गहन आस्था है सर्दियों के आगमन पर या दिसंबर माह शुरू होने से पहले ही इन उंचाई वाले मंदिरों के कपाट बंद माने जाते हैं | बहुत सारे मंदिर ऐसे हैं जो की खुले में है प्राचीन मान्यताओं के अनुसार इन दिनों देवी- देवता अन्दरोल मतलब अपने निचले मंदिरों पर चोटियों से प्रवेश करते हैं और इस समय मंदिरों में प्रवेश वर्जित माना जाता है | लेकिन आज का युवा वर्ग प्रर्यटन की दृष्टि से व बर्फबारी कम होने पर इन उंचाई वाले मंदिरों में पंहुच जाते हैं, जिसे की हमारी पुरानी पीढ़ी सही नहीं मानती व इसे देवी-देवताओं का अपमान समझती है | सुप्रसिद्ध प्राचीन ऐतिहासिक कार्तिक स्वामी मंदिर कुगती के कपाट भी हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 30 नवंबर को बंद होंगे मंदिर के पुजारी मचलु राम शर्मा, सुन्दर शर्मा, अनिरुद्ध शर्मा,किसो शर्मा, विशाल शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 30 नवंबर को सुबह पूजा अर्चना करने के बाद दोपहर 12 बजे पूरे विधि विधान से मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे | उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से निवेदन किया है कि कपाट बंद होने के बाद मंदिर में प्रवेश न करें व आगामी वर्ष 13 अप्रैल को कपाट खुलने पर ही मंदिर में पधारे |

Himachal Darpan

Recent Posts

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

6 minutes ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

3 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

3 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

3 hours ago

24 घंटे में कमाल: शिमला पुलिस ने लापता नाबालिग को सकुशल ढूंढ निकाला”

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला में नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के…

4 hours ago

शिमला में चिट्टे का बड़ा खुलासा! 288 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला। जिला शिमला पुलिस ने मादक पदार्थों के…

4 hours ago