मुख्य समाचार

सोलन शहर मे पार्किंग निर्माण मे दोनो राजनितीक दल नाकामयाब – मुकेश गुप्ता

सोलन (कमलजीत),

सोलन शहर लगातार जनसंख्या के हिसाब से बढता ही जा रहा है | इसके साथ साथ ही सोलन विधानसभा क्षेत्र में सभी प्रकार के वाहनों की संख्या भी बढती जा रही है | लेकिन इस ओर किसी भी राजनितीक दल की नजर नही पड रही है, या इच्छा शक्ति की कमी है | निवर्तमान प्रधानव्यापार मंडल सोलन मुकेश गुप्ता ने कहा कि जिस अनुपात मे सोलन मे वाहनो की संख्या मे वृदि हुई है उस अनुपात मे सोलन मे पार्किंग व्यवस्था नही बढाई गई है | शहर मे हर दिन शहर के साथ लगती पंचायतो व पर्यटको के हजारो के हिसाब से वाहन शहर का रूख करते है | पर इतने वाहनो के लिए किसी भी बडी पार्किंग का निर्माण शहर मे नही हो पाया है | आज भी शहर मे पार्किंग व्यवस्था वर्षो पुरानी ही है, जिसका खामियाजा वाहन मालिको को भुगतना पडता है | पार्किंग न होने की वजह से वाहन मालिक जगह देख कर छोटी छोटी पार्किंग से बहार वहान खडे करते है और यातायात व्यवस्था को सचारू रखने के लिए पुलिस को मजबुरी मे चलान करना पडता है | सोलन पुराना बस अड्डा पर बनने वाली बहुमंजिला पार्किग का परपोजल 25 साल से ज्यादा वक्त से कागजो मे ही रह गया है और रेलवे रोड के पास बनने वाली पार्किंग पर जनता के करोडो रूपए खर्च होने के बाद भी वह एक खंडर बन रहा है | पार्किंग न होने से व्यापारीयो का व्यवसाय भी लगातार कम हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, पीडब्लूडी मंत्री विक्रमदित्य सिंह, सोलन के विधायक व स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल, सांसद सुरेश कश्यप से मांग की है कि सोलन की जनता व व्यपारी वर्ग के हित को देखते हुए सोलन मे लम्बित पडे पार्किंग के कार्यो को जल्द से जल्द पुरा करवाए | हर चुनावो मे सोलन मे पार्किंग बनाने का वादा कांग्रेस और भाजपा के चुनावी मैनिफैसटो मे जरूर होता है, पर वो कागज पर ही रह जाता है|

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

9 minutes ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

2 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

3 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

6 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

6 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

6 hours ago