मुख्य समाचार

मंडी जिला को केंद्र सरकार से मिले 2500 मकान : पूर्ण चन्द ठाकुर , विधायक द्रंग

पधर (ललित),

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मंडी जिला को 2500 मकानों की स्वीकृति मिली है । द्रंग भाजपा के विधायक पूर्ण चन्द ठाकुर ने मंडी जिला को 2500 मकानों की स्वीकृति मिलने पर केंद्र सरकार का आभार व धन्यवाद जताया है । उन्होंने कहा कि इन मकानों से मंडी जिला के गरीब वर्ग लाभान्वित होंगे । उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा , पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल ने केंद्र सरकार से हिमाचल की पैरवी की थी । जिसका नतीजा आज देखने को मिला । पूर्ण चन्द ठाकुर ने कहा कि मंडी जिला के कांग्रेसी नेता कहते है कि केंद्र सरकार से कुछ नही मिला उनको शर्म आनी चाहिए ऐसा बोलते हुए । उन्होंने कहा कि केंद्र ने हाल ही में द्रंग विधानसभा क्षेत्र की सड़कों को 118 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है और कांग्रेस के लोग बोलते है कि केंद्र ने कुछ नही किया । उन्होंने कहा कि हिमाचल में आई आपदा के समय भी भी केंद्र ने हिमाचल को करोड़ो
उन्होंने कहा कि 2500 मकान बनने से गरीब लोगों का अपना मकान बनने से उनको रहने के लिए सहारा मिलेगा । उन्होंने कहा कि मंडी कांग्रेस के लोगों को केंद्र सरकार का धन्यवाद करना चाहिए जो इतना बजट हिमाचल को दें रहे ।

Himachal Darpan

Recent Posts

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

8 hours ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

11 hours ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

13 hours ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

3 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

3 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

4 days ago