मुख्य समाचार

देश-प्रदेश का भविष्य बेहतर व गुणवत्तायुक्त शिक्षा पर करता निर्भर – डॉ. धनीराम शांडिल

सोलन (कमलजीत)

आज सोलन में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि देश-प्रदेश का भविष्य बेहतर व गुणवत्तायुक्त शिक्षा पर निर्भर करता है। डॉ. शांडिल आज सोलन स्थित कला केन्द्र कोठों में साई इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक समारोह को सम्बोधित कर रहे थे | उन्होंने कहा कि युवाओं को बेहतर नागरिक बनाने में शिक्षा महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि शिक्षा युवा पीढ़ी को ज्ञान और संस्कार देकर भविष्य का बेहतर नागरिक बनाती है इस दिशा में अभिभावकों और अध्यापकों को मिलकर कार्य करना चाहिए उन्होंने कहा कि अध्यापकों को यह सुनिश्चित बनाना होगा कि विद्यार्थी शिक्षा को अपने जीवन में उतारें। डॉ. शांडिल ने कहा कि वार्षिक समारोह बच्चों के आत्मविश्वास को मज़बूत बनाते हैं सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के व्यक्तित्व में निखार लाकर उन्हें भविष्य के लिए तैयार करते हैं। उन्होंने आशा जताई कि आज का कार्यक्रम बच्चों की सीखने की प्रवृत्ति को ओर बेहतर बनाएगा | उन्होंने पारितोषिक वितरण में पुरस्कार पाने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि जो विद्यार्थी इस वर्ष पुरस्कार प्राप्त नहीं कर पाए, वे अपनी कमियों को दूर कर अगले वर्ष पूरी लगन से मेहनत कर आगे आने की कोशिश करें। उन्होंने इस अवसर पर स्कूल की वार्षिक स्मारिका ‘ओरियन’ का विमोचन भी किया |
इस अवसर पर छात्रों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए |

Himachal Darpan

Recent Posts

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

10 hours ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

13 hours ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

15 hours ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

3 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

4 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

4 days ago