मुख्य समाचार

कुफरी स्कूल से भाषा अध्यापिका का डेपुटेशन हो रद्द

पधर (ललित),

शिक्षा खण्ड द्रंग द्वितीय की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुफरी में एक अध्यापिका डेपुटेशन पर जाने से स्कूल प्रबंधन समिति ने कड़ा एतराज जताया है । जानकारी देते हुए स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कश्मीर की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया । बैठक कर एक प्रस्ताव पारित कर इस डेपुटेशन को रद्द करने की मांग स्कूल प्रबंधन समिति ने की है । अध्यक्ष कश्मीर सिंह ने बताया कि कुफरी स्कूल में कार्यरत भाषा अध्यापिका का डेपुटेशन मेहनी स्कूल के लिए हुआ है । कहा कि अभी एक महीने पहले कुफरी स्कूल में भाषा अध्यापिका ने ज्वाइन किया था और एक महीने के बाद इनका डेपुटेशन यंहा से हो गया । जिस कारण हमारे बच्चों की पढ़ाई वाधित हो रही है । उन्होंने कहा कि कक्षा छ से दशवीं तक करीब 106 बच्चे पढ़ रहे है जिस कारण बच्चों की पढ़ाई पर भी नुकसान हो रहा है । उन्होंने कहा कि अध्यापिका का डेपुटेशन रद्द किया जाए अन्यथा हमें मजबूरन डिप्टी डायरेक्टर मंडी के कार्यालय के बाहर धरने प्रदर्शन पर बाध्य होना पड़ेगा । आपको बता दें कि अभी हाल ही में कुफरी पंचायत में डेपुटेशन की बजह से एक स्कूल बंद हो गया था । क्योंकि हर रोज अध्यापक डेपुटेशन पर आने से अविभावकों ने अपने बच्चों का पलायन अन्य स्कूलों में कर दिया था जिस कारण स्कूल बंद हो गया था ।शिक्षा उनिदेशक मंडी अमर नाथ से बात करनी चाही तो उन्होंने फोन ही नही उठाया । प्रधानाचार्य कुफरी इंद्र सिंह ने बताया कि अध्यापिका का डेपुटेशन अन्य स्कूल में हुआ है । वही डेपुटेशन होने से बच्चो की पढ़ाई वाधित हो रही है ।

Himachal Darpan

Recent Posts

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

11 hours ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

14 hours ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

16 hours ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

3 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

4 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

4 days ago