खेल जगत

संजौली काॅलेज मे कबड्डी की धूम, लड़कियों की 41 टीमें अपना दमखम दिखा रहीं

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली में आज कबड्डी इंटर कॉलेज का शुभारम्भ हुआ, जिसमें 41 टीमों ने भाग लिया | यह इतिहास में पहली बार हो रहा है कि किसी भी इंटर कॉलेज में 41 टीमों द्वारा भाग लिया जा रहा हो। टीमें ज्यादा होने के कारण 3 कबड्डी कोर्ट का निर्माण किया गया जिसमें आज 33 मैच करवाए गए तथा अन्य कल के लिए 9 टीमो का क्वार्टर फाइनल के लिए चयन हुआ जिनके मैच कल रखे गए हैं, जिसमें सीमा, पोंटा, धर्मशाला, बिलासपुर, मंडी, संजौली कॉलेज आदि शामिल है | खेल समारोह का उद्घाटन सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ सी बी मेहता ने किया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ भारती भागडा ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया।इससे पहले दिन में ऊना ने जोगिंदरनगर और शाहपुर को हराया, सोलन ने सरस्वतीनगर, करसोग और थुरल को हराया, मंडी ने रिवालसर और नाहन को हराया, धर्मशाला ने रामशहर एवं संस्कृत कॉलेज सोलन को हराया, बिलासपुर ने कंडाघाट और नेरवा को हराया, पोंटा ने कफोटा और जुखाला को हराया, सीमा ने चुवाड़ी और संगड़ाह को हराया, जबकि मेजबान संजौली ने अंब और हमीरपुर कॉलेज को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

13 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

14 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

14 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

16 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

16 hours ago

कालीबाड़ी मंदिर जाने वाला व्यक्ति निकला APG यूनिवर्सिटी का छात्र, पुलिस ने दी क्लीन चिट

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…

16 hours ago