हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा धार्मिक टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए “प्रथम दर्शन सेवा ” के नाम से धार्मिक टूरिज्म सर्किट बस सर्विस के तहत इस त्यौहार के सीजन पर प्रदेश सरकार की तरफ से क्षेत्रवासियों उपहार के तौर पर शिमला-माता भंगायणी मंदिर हरिपुरधार-लानी बोराड़ के लिए प्रथम बस सेवा को शुरू किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शिमला से इस बस सेवा का शुभराम्भ करेंगे। श्री रेणुका जी विधानसभा के सभी क्षेत्रवासियों कि तरफ से हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री का स्थानीय विधायक विनय कुमार ने आभार प्रकट किया, जिन्होंने उनकी मांग पर क्षेत्रवासियों को तोहफा दिया। इस बस सेवा के शुरू होने से क्षेत्रवासियों को धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में बढ़ावा मिलेगा। बस टाइमिंग सुबह शिमला के ढली से 5.30 से चलेगी 1 बजे दिन को मां भंगायणी के मंदिर हरिपुरधार पहुचेगी और शाम 3 बजे लानी बोराड पहुंचेगी। विधायक विनय कुमार ने बताया कि धार्मिक टूरिजम के क्षेत्र में कार्य करना मेरा लक्ष्य है और रेणुका विधानसभा क्षेत्र में जो प्रर्यटन कि जो अपार सम्भावनायें है उस क्षेत्र में लगातार कार्य करते रहेंगे।
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला से चोरी की एक हैरान कर देने वाली…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल में साइबर ठगी का बड़ा जाल, छह साल में 390 करोड़ रुपये…
(ब्यूरो रिपोर्ट ), शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल के कठासू निवासी युवा पर्वतारोही…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। नशा तस्करी के खिलाफ शिमला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ठियोग…
ब्यूरो रिपोर्ट शिलाई (सिरमौर)। जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में गोली मारकर की गई खजान…
(ब्यूरो रिपोर्ट ). जिला सोलन के बद्दी में तीन औद्योगिक कंपनियों में कुल 95…