मुख्य समाचार

शावगा स्कूल की वंशिका और स्वाती का वॉलीबॉल में राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ चयन

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता )
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शावगा की नौवीं कक्षा की पढ़ने वाली दो छात्राओ वंशिका शर्मा और स्वाती का चयन वॉलीबॉल में राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है | वंशिका शर्मा थनोह गांव की रहने वाली है और स्वाती सनोहत गांव की रहने वाली है | हाल ही में राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 14 वर्ष से कम लड़कियों की पांवटा साहिब में संपन्न हुई | उसमें शावगा स्कूल की छात्रा का बेहतरीन प्रदर्शन रहा और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन हुआ | यह राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता भोपाल में आयोजित होगी यह जानकारी विद्यालय की पी ई टी सुखदेव भारद्वाज ने दी । इन छात्राओ के माता पिता शर्मा ने अपनी बेटी की इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के अध्यापक व विशेषकर पी ई टी सुखदेव भारद्वाज को दिया, जिनकी मेहनत से इन छात्राओ ने यह मुकाम हासिल किया है |

Himachal Darpan

Recent Posts

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

3 hours ago

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

14 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago