मुख्य समाचार

राजगढ़ विद्यालयमें राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का समापन

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ के प्रांगण में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत सात दिवसीय आवासीय शिविर का समापन प्रधानाचार्य पंकज कुमार द्वारा किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी सुभाष ठाकुर व विजय कुमारी ने जानकारी दी की राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना का यह सात दिवसीय आवासीय शिवर 24 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक था जिसमें 27 छात्रा तथा 25 छात्र कुल 52 स्वयंसेवक भाग लिया। शिविर का समापन प्रधानाचार्य पंकज कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।इसके उपरांत सूर्यांश आर्य द्वारा एकल गीत प्रस्तुत किया गया। उसके पश्चात सैजल भगनाल द्वारा सात दिवसीय आवासीय शिविर की रिर्पोट को सभी के समक्ष रखा। जिसमे सैजल द्वारा सभी स्वयंसेवक की खुशी को जाहिर करते हुए कहा कि इस सात दिवसीय आवासीय शिविर में सभी स्वयंसेवकों ने आपसी सामजस्व, इकट्ठे मिलकर एक साथ एक ही छत के नीचे रहना, विभिन प्रकार की गतिविधियों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करना जिसमे प्राचीन खेल जिसमे पीठू, गुली डंडा, छुपन छुपाई, कंचे, शाम की आरती प्रभात फेरी इत्यादि सभी बहुत ही आनंदमय दिनचर्या रही | जिसके साथ ही हमने मोबाइल जैसे उपकरण से भी दूरी बनी रही जो की एक नशे से भी खतरनाक है। उसके उपरांत सभी स्वयंसेवकों द्वारा द् लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया।

प्रधानाचार्य पंकज कुमार द्वारा सभी स्वयंसेवक व उपस्थित शिक्षकों को राष्ट्रीय सेवा योजना से संबंधित जानकारी प्रदान की गई, जिसमें प्रधानाचार्य पंकज कुमार ने कहा इस सात दिवसीय आवासीय शिविर के उपरांत सभी स्वयंसेवकों के अंदर बदलाव अवश्य आया होगा। जैसा कि अभी उपरोक्त स्वयंसेवक द्वारा बताया गया | प्रधानाचार्य ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का जो मोटो है “Not ,But You” मैं नहीं पहले आप की भावना के रूप में जो भी आपने सीखा उसे अपने जीवन में अवश्य अपनाएंगे और अपने इस जीवन को सुंदर और सफल बनाएंगे।

इस शिविर के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी सुभाष ठाकुर ने कहा इन सात दिवसीय आवासीय शिविर को सुचारू रूप से चलाने के लिए सह कार्यक्रम अधिकारी विजय पुंडीर प्रवक्ता हिंदी, राजेश शर्मा प्रवक्ता संस्कृत, राजेश भारत प्रवक्ता अर्थशास्त्र , मनीष गुप्ता प्रवक्ता ऑटोमोबाइल इन सभी अध्यापकों का भरपूर सहयोग दिनचर्या व अनुशासन बनाए रखने के लिए रहा उसके लिए धन्यवाद किया गया। कार्यक्रम के अंत में विजय वर्मा प्रवक्ता अंग्रेजी द्वारा समापन समारोह के मुख्यअतिथि व उपस्थित सभी आध्यपको का धन्यबाद किया।तथा सभी स्वयंसेवकों से अपील की कि इस तरह की सेवा योजना का जो मूल मंत्र है सेवा भाव उसे अपने जीवन में आजीवन अपनाए।तथा जीवन को सफल बनाएं।

Himachal Darpan

Recent Posts

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

2 hours ago

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

13 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago