मुख्य समाचार

सरकार का कार्यकाल पूरा हो गया फिर भी अनेक विकास कार्य अधूरे

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ)

बीते चार वर्षों से राजगढ़ में मिनी सचिवालय के नाम पर एक भी ईंट नहीं लग पाई। वर्तमान सरकार का कार्यकाल पूरा हो गया परंतु राजगढ में अनेक विकास कार्य घोषणा होने के बाद भी बीते चार वर्षों से आरंभ भी नहीं हुए है । जिनमें मिनी सचिवालय, एचआरटीसी का सब डिपो, नेहरू खेल मैदान को स्टेडियम के रूप में विकसित करना शामिल है । बता दें वर्ष 2018 में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राजगढ़ प्रवास के दौरान मिनी सचिवालय, एचआरटीसी का सब डिपू, सिविल अस्पताल को 50 से 100 बिस्तर का अपग्रेड करने की घोषणा की गई थी। जिनमें मिनी सचिवालय का निर्माण कार्य फाईलों में दफन होकर रह गया है। वर्ष 2019 में पूर्व विधायक एवं वर्तमान में सांसद सुरेश कश्यप द्वारा बस स्टैंड राजगढ़ में सब डिपो का बोर्ड लगा दिया गया था। लिहाजा आज तक इस डिपो न ही बस रूट बढ़े और न ही वर्कशाप व यात्रियों के लिए कोई सुविधाएं मिल पाई। अपितु पूर्व में इस क्षेत्र में चल रही 13 बसों की संख्या घटकर 11 रह गई है । हालाँकि दिसंबर 2021 में विधायक रीना कश्यप द्वारा धर्मशाला में आयोजित विधानसभा सत्र के दौरान इस मुददे पर एचआरटीसी को घेरा था। इसके बावजूद भी बस स्टैंड में लगा सब डिपो का बोर्ड लोगों के लिए हास्य का पात्र बन चुका है। इसी प्रकार सिविल अस्पताल राजगढ़ में एक सौ बिस्तर की घोषणा कर दी गई थी परंतु बीते चार वर्ष से अस्पताल में एक सौ बिस्तर क्षमता के लिए अतिरिक्त भवन निर्मित करने के लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं किया गया है। वर्षों से चल रहा यह  अस्पताल आज भी 50 बिस्तर का ही है। बता दें वर्ष 2018 के दौरान तत्कालीन खेल मंत्री द्वारा राजगढ़ प्रवास के दौरान नेहरू मैदान को खेल स्टेडियम के रूप में विसकित करने की घोषणा की गई थी परंतु यह घोषणा भी फाईलों में दफन होकर रह गई। इसी प्रकार सितंबर 2019 के दौरान ग्रामीण विकास मंत्री द्वारा राजगढ़ में नए खंड विकास कार्यालय भवन के लिए दो करोड़ की राशि स्वीकृत की गई थी परंतु आज तक नए बीडीओ कार्यालय के नाम पर एक ईंट भी नहीं लग सकी । मई 2019 के दौरान बागवानी मंत्री द्वारा राजगढ़ के चंदोल प्रवास के दौरान हाब्बन क्षेत्र में एंटी हेलगन लगाने की घोषणा की गई थी जोकि कागजों में दफन होकर रह गई। बागवान एंटीहेल गन लगने का बेसब्री से इंतजार करते रहे। इसी प्रकार राजगढ़ शहर और साथ लगती 13 पंचायत की पेयजल की समस्या के निदान के लिए जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह द्वारा जल जीवन मिशन के तहत 25 करोड़ स्वीकृत करने की घोषणा की गई थी जिसकी आजतक डीपीआर भी नहीं बन पाई। वर्ष 2019 के उप चुनाव के दौरान तत्कालीन शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने धरोटी स्कूल के अधूरे भवन को पूरा करवाने की घोषणा की थी। इसी प्रकार सनौरा नेरीपुल सड़क को पक्का करने के लिए 46 करोड़ स्वीकृत किए गए थे और इस रोड़ की टायरिंग तीन महीने में उखड़ जाने पर सीएम द्वारा उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए थे पंरतु लोक निमार्ण द्वारा दो माह बीत जाने पर भी कोई कार्यवाही नहीं की गई। इस रोड़ के तीन माह में उखड़ जाने पर लोनिवि की बहुत फजीहत हुई है। अनेक घोषणाओं के पूरे न होने पर इसका प्रभाव आने वाले चुनाव में वर्तमान सरकार की कार्य शैली पर पड़ेगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

14 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

17 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago