मुख्य समाचार

अकाल कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में दसवे दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मलेन का शुभांरभ

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ)

इटरनल यूनिवर्सिटी के अकाल कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में शुक्रवार को दसवे दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मलेन का शुभारभ किया गया | यू इस ऐ की ड्रेक्सेल यूनिवर्सिटी के सहयोग से सम्मलेन का आयोजन किया गया | डॉ. जिल बी  दरसतीन, पूर्व एसोसिएट क्लीनिकल प्रोफेसर ड्रेक्सल यूनिवर्सिटी सम्मेलन के मुख्य अतिथि रहे| सम्मलेन के मुख्य विषय फोरेंसिक नर्सिंग के उन्नत अभ्यासों पर  देश भर से आये नर्सिंग विशेषज्ञों व यू इस ऐ के नर्सिंग विशेषज्ञों ने चर्चा की|

सम्मेलन के पहले चरण में पंजाब से आये डॉ. राकेश कुमार गोरिया ने सामान्यवादी फोरेंसिक नर्स व् उन्नत फोरेंसिक नर्स की विभिन्न भूमिकाओं को उजागर किया | आयी जी एम सी शिमला की पूर्व नर्सिंग रेजिस्टरर  डॉ. सुनीता वर्मा ने लिंग आधारित हिंसा पर अपने विचार सांझा किये | उन्होंने बताया लिंग आधारित हिंसा दुनिया में सबसे व्यापक लेकिन सबसे कम दिखाई देने वाला मानवाधिकार उल्लंघन है। इसमें पुरुषों और महिलाओं के बीच सामाजिक रूप से निर्धारित शक्ति असंतुलन के कारण किसी व्यक्ति को हुई शारीरिक, यौन, मानसिक या आर्थिक क्षति शामिल है। दूसरे चरण में ड्रेक्सेल यूनिवर्सिटी की क्लीनिकल प्रोफेसर सैंड्रा फ्रीडमान ने बताया फॉरेंसिक नर्स यौन हमलो  के मामलों का आकलन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है | ऐसे  मामलो में फोरेंसिक नर्स घटना का एक चिकित्सा कानूनी इतिहास, रोगी का चिकित्सा इतिहास एकत्र करती है और क्षमता का आकलन पूरा करती है, साथ ही निष्कर्षों का दस्तावेजीकरण करना भी फॉरेंसिक नर्स की जिम्मेदारी होती है | जम्मू कश्मीर से आये प्रोफेसर मेहमूदा रेगु ने सभी प्रतिभागियों को आघात सूचित देखभाल के बारीकियों से अवगत कराया| उन्होंने बताया फोरेंसिक नर्सों के लिए, रोगी के आघात होने के  मूल कारणों को समझना एक प्रारंभिक कदम है जो पूरे शरीर की चिकित्सा का समर्थन करता है | सम्मलेन में देश के 12  राज्यों  हिमाचल प्रदेश, पंजाब, पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, केरला, उत्तराखण्डं, लक्षदीप, दिल्ली , राजस्थान और चंडीगढ़ के कुल 600  से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया|

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

15 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

17 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago