मुख्य समाचार

अटल स्कूल वर्दी योजना के अन्तर्गत नर्सरी के विद्यार्थियों को मिलेंगे दो ट्रैक सूट

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ)

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक में वर्ष 2022-23 के लिए अटल स्कूल वर्दी योजना के अन्तर्गत सरकारी स्कूलों में प्री-प्राइमरी (नर्सरी) के विद्यार्थियों के लिए दो ट्रैक सूट (एक ग्रीष्मकालीन सत्र और एक शीतकालीन सत्र) निःशुल्क प्रदान करने का निर्णय लिया। इस निर्णय से राज्य के 50 हजार लाभार्थी लाभान्वित होंगे। बैठक में राज्य के सभी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालयों के एमबीबीएस इन्टर्नज का स्टाइपेंड वर्तमान 17 हजार प्रतिमाह से बढ़ाकर 20 हजार प्रतिमाह करने का निर्णय लिया गया।

मंत्रिमण्डल ने जिला मण्डी की ग्राम पंचायत ठाकुरथाना के अन्तर्गत सोमाकोठी में नया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने तथा विभिन्न श्रेणियों के 3 पदों को सृजित कर भरने की अनुमति प्रदान की। बैठक में जिला कांगड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चामुण्डा को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्तरोन्नत करने तथा आवश्यक पदों का सृजन कर भरने को स्वीकृति प्रदान की। मंत्रिमण्डल ने स्टाफ नर्स और वार्ड सिस्टर के पदनाम को नर्सिंग अधिकारी और वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी करने का निर्णय लिया। बैठक में जिला शिमला के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नारकण्डा को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्तरोन्नत करने तथा आवश्यक पदों को सृजित कर भरने की स्वीकृति प्रदान की गई। मंत्रिमण्डल ने कांगड़ा जिला में 100 बिस्तर क्षमता के नागरिक अस्पताल कांगड़ा के सुचारू कार्यान्वयन के लिए विभिन्न श्रेणियों के 7 पदों को सृजित कर भरने की अनुमति प्रदान की। बैठक में बिलासुपर जिला में मन्दिर ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री शक्ति वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला श्री नैनादेवी जी का भवन/सम्पति सहित शिक्षा विभाग को सौंपने की शर्त के साथ अधिगृहित/स्थानान्तरित करने को मंजूरी प्रदान की गई। मंत्रिमण्डल ने बिलासपुर जिला के श्री नैनादेवी जी विधानसभा क्षेत्र के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षुओं की सुविधा प्रदान करने के लिए नए विषय मेकेनिक मोटर व्हीकल और कम्प्यूटर ऑप्रेटर एण्ड प्रोग्रामिंग एसीस्टेंट (सीओपीए) शुरू करने को स्वीकृति प्रदान की। 

मंत्रिमण्डल ने मरीजों की सुविधा के लिए डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय नाहन और पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चम्बा में एआरटी केन्द्र में विभिन्न श्रेणियों के 14 पदों को भरने का निर्णय लिया गया। मंत्रिमण्डल ने मण्डी जिला की बल्ह तहसील के हाटगड़ में नया औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खोलने को स्वीकृति प्रदान की। बैठक में जिला मण्डी की तहसील थुनाग के बगस्याड़ में नई मृदा परीक्षण प्रयोगशाला खोलने तथा तीन पद सृजित कर भरने का निर्णय लिया गया। मंत्रिमण्डल ने जिला मण्डी के बागाचनोगी में राजकीय महाविद्यालय खोलने तथा आवश्यक पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

13 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

16 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago