Categories: Uncategorized

चुनाव हेतु गठित विभिन्न टीमों को दिया गया प्रशिक्षण – डॉ. धीमान

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ)

2022 से संबंधित विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के सुचारू रूप से संचालन के लिए विभिन्न टीमें जैसे सैक्टर ऑफिसर तथा अन्य उड़न दस्ते की टीम, स्थैतिक निगरानी दल, वीडियो निगरानी दल, वीडियो देखने वाली टीम का प्रशिक्षण कार्यक्रम रिटर्निंग अधिकारी एवं एस०डी०एम० पच्छाद स्थित सराहां के सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें 15 सैक्टर ऑफिसर तथा अन्य टीमों के 23 प्रभारियों ने प्रशिक्षण में भाग लिया। डॉ. संजीव कुमार धीमान, रिटर्निंग अधिकारी एवं एस०डी०एम० पच्छाद ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान धन के दरूपयोग के कारण स्वतन्त्र और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया बाधित न हो इस बात का गम्भीरता पूर्वक ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में धन के व्यय के लिए प्रत्येक प्रत्याशी और राजनैतिक दलों के लिए दिशा निर्देश तय किये गये हैं और चुनाव व्यय निगरानी सेल के प्रभारियों की जिम्मेदारी है कि वे इन निर्देशों का पालन करें। तहसीलदार पच्छाद विपिन वर्मा ने पी०पी०टी० के माध्यम से उपस्थित प्रभारी अधिकारियों को चुनाव के दौरान प्रत्याशियों तथा राजनैतिक दलों द्वारा किये जाने वाले व्यय तथा चुनाव प्रक्रिया के दौरान सैक्टर अधिकारियों के कार्यों सम्बन्धी मामलों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बताया गया कि चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी सार्वजनिक बैठकें, रैलियों, झण्डे, पोस्टर, बैनर, वाहनों आदि का संचालन कर सकते है और इस पर होने वाला व्यय वैध है, किन्तु इसके लिए अधिकत्तम सीमा निर्धारित है। चुनाव के दौरान शराब बाँटना, धन आदि देकर मतदाता को प्रभावित करना तथा डरा धमकाकर मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करना इत्यादि कृत्यों को अवाँछित कृत्य घोषित किया गया है तथा इसके लिए टीमों की तैनाती की गई है । उन्होंने बताया कि विधानसभा सभा चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी के लिए अधिकत्तम व्यय सीमा मु0 40,00,000/ रूपये निर्धारित की गई है। इससे ज्यादा व्यय करने पर प्रत्याशी को अयोग्य घोषित किया जा सकता है। चुनाव व्यय निगरानी सैल के अधिकारी निरीक्षण के दौरान पाये जाने वाले अघोषित धन को सीज कर सकते हैं और धन के अवैध तरीके से लेन-देन पर नियम के अनुसार मामला दर्ज किया जा सकता है ।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

13 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

15 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago