राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ)
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोगटाली के विद्यार्थी निखिल ठाकुर ने धर्मशाला मे आयोजित 19 वर्ष से कम आयु वर्ग की 68 किलो वजन की राज्य स्तरीय ताई कमांडो खेलकूद प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया। निखिल की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रधानाचार्य सुरेश कुमार प्रवक्ता संघ जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पुंडीर, वरिष्ठ प्रवक्ता भूपेंद्र चौहान, मुख्याध्यापिका आरती चौहान ,विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष देशराज ठाकुर व समस्त विद्यालय परिवार ने निखिल ठाकुर का विद्यालय पहुंचने पर स्वागत किया । यह भी संयोग ही है कि इससे पूर्व निखिल ठाकुर की छोटी बहन गुंजन ठाकुर ने कुश्ती में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के छात्राओं की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है तथा दोनों भाई बहन अब राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इन दोनों विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर ग्राम पंचायत प्रधान अंजना ठाकुर ने भी खेलकूद शिक्षक रामलाल सूर्या दोनो विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों तथा विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई दी है। गौरतलब है कि छोग टाली विद्यालय के 18 से अधिक विद्यार्थी का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है और आशा है कि इस माह एवं नवंबर में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग की छात्र एवं छात्राओं के खेलकूद प्रतियोगिताओं तथा 19 वर्ष से कम आयु वर्ग की छात्राओं की प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थी राज्य में अच्छा प्रदर्शन कर विद्यालय वा जिला का नाम ऊंचा करेंगे।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…