खेल जगत

निखिल ठाकुर ने ताई कमांडो में हासिल किया स्वर्ण पदक

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ)

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोगटाली के विद्यार्थी निखिल ठाकुर ने धर्मशाला मे आयोजित 19 वर्ष से कम आयु वर्ग की 68 किलो वजन की राज्य स्तरीय ताई कमांडो  खेलकूद प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया। निखिल की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रधानाचार्य सुरेश कुमार प्रवक्ता संघ जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पुंडीर, वरिष्ठ प्रवक्ता भूपेंद्र चौहान,  मुख्याध्यापिका आरती चौहान  ,विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष देशराज ठाकुर व  समस्त  विद्यालय  परिवार ने निखिल ठाकुर का विद्यालय पहुंचने पर  स्वागत  किया । यह भी संयोग ही है कि इससे पूर्व निखिल ठाकुर की छोटी बहन गुंजन ठाकुर ने कुश्ती में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के छात्राओं की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है तथा दोनों भाई बहन अब राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इन दोनों विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर ग्राम पंचायत प्रधान अंजना  ठाकुर ने भी खेलकूद शिक्षक रामलाल सूर्या दोनो विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों तथा विद्यालय परिवार को  हार्दिक बधाई दी है। गौरतलब है कि छोग टाली विद्यालय के 18 से अधिक विद्यार्थी का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता  के लिए चयन हुआ है  और आशा है कि इस  माह एवं नवंबर में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग की छात्र एवं छात्राओं के खेलकूद प्रतियोगिताओं तथा 19 वर्ष से कम आयु वर्ग की छात्राओं की प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थी राज्य में अच्छा प्रदर्शन कर विद्यालय वा जिला का नाम ऊंचा करेंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला में एक करोड़ की एलएसडी बरामद, पंजाब का युवक और सिरमौर की युवती गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला: राजधानी शिमला में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते…

4 hours ago

द्राबिल विद्यालय में वार्षिक परीक्षा सुचारु रूप से आयोजित, व्यवस्थाएं संतोषजनक, उड़न दस्ते ने किया निरीक्षण

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा राजीव ठाकुर के नेतृत्व में एक…

5 hours ago

दाड़लाघाट में बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 1.980 किलो चरस व कार से 935 ग्राम अफीम बरामद

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन जिले के दाड़लाघाट क्षेत्र में पुलिस की एसआईयू टीम…

8 hours ago

चिट्टे के ओवरडोज से युवको की संदिग्ध मौत, शव के पास मिली सिरिंज

ब्यूरो रिपोर्ट ऊना। हिमाचल प्रदेश में चिट्टे का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिला…

10 hours ago

मोहाली से सिरमौर का युवक गिरफ्तार, हिमाचल में चिट्टे की सप्लाई का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोलन पुलिस…

13 hours ago

नाहन के कांशीवाला में गश्त के दौरान पुलिस ने नशा करते युवक को दबोचा, सिरिंज और बोतल बरामद

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), जिला पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।  इसी…

1 day ago