राजनीति

कांग्रेस पार्टी में अब कार्यकर्ताओं की कदर नहीं : हर्ष महाजन

चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ)
प्रदेश कांग्रेस कमेटी में कार्यकारी अध्यक्ष पद पर विराजमान रहे हर्ष महाजन पर भगवा रंग ऐसा चढ़ा कि अब बेबाक होकर कांग्रेस पार्टी पर तीखा प्रहार करने में कोई कसर यदि गुंजाइश शेष नहीं छोड़ रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से पूर्व मंच पर अपने अभिवादन में उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व राजा वीरभद्र सिंह के जीवनकाल तक ही हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी थी। उनके निधन के पश्चात प्रदेश में कांग्रेस खत्म हो गई है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर तीखा वार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का हाल यह हो गया है कि जब वह पार्टी कार्यालय संभालते थे तब वहां पहले कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में गिने चुने व्यक्ति ही आते थे वहीं अब उस कार्यालय में कुत्ते तक भी नजर नहीं आते हैं। उन्होंने कहा कि आलम यह है कि कांग्रेस के कार्यालयों में अब आदमी तो क्या कुत्ता भी कदम नहीं रख रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सब नेतृत्व हीन हो गई है। कांग्रेस में किसी भी कार्यकर्ता की कोई कदर नहीं है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें पूरा इज्जत मान सम्मान दिया और सब ने इज्जत से बात की और भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता का अपना मान सम्मान है इज्जत है जबकि कांग्रेस में अब कार्यकर्ताओं की कोई कदर नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र में और प्रदेश में भी मां और बेटे का राज चल रहा है। यहां अब न तो कोई पार्टी का जनाधार है न कोई नेतृत्व है। कांग्रेस के कार्यालयों में अब आदमी तो क्या कुत्ता भी कदम नहीं रख रहा है।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला में एक करोड़ की एलएसडी बरामद, पंजाब का युवक और सिरमौर की युवती गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला: राजधानी शिमला में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते…

3 hours ago

द्राबिल विद्यालय में वार्षिक परीक्षा सुचारु रूप से आयोजित, व्यवस्थाएं संतोषजनक, उड़न दस्ते ने किया निरीक्षण

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा राजीव ठाकुर के नेतृत्व में एक…

4 hours ago

दाड़लाघाट में बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 1.980 किलो चरस व कार से 935 ग्राम अफीम बरामद

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन जिले के दाड़लाघाट क्षेत्र में पुलिस की एसआईयू टीम…

6 hours ago

चिट्टे के ओवरडोज से युवको की संदिग्ध मौत, शव के पास मिली सिरिंज

ब्यूरो रिपोर्ट ऊना। हिमाचल प्रदेश में चिट्टे का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिला…

9 hours ago

मोहाली से सिरमौर का युवक गिरफ्तार, हिमाचल में चिट्टे की सप्लाई का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोलन पुलिस…

11 hours ago

नाहन के कांशीवाला में गश्त के दौरान पुलिस ने नशा करते युवक को दबोचा, सिरिंज और बोतल बरामद

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), जिला पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।  इसी…

1 day ago