चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ)
क्रमिक अनशन का 12 वां दिन खंड मैहला के कर्मचारी साथी पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए भूख हड़ताल पर बैठे। जिसमें जोगिंदर पाल, मदन और प्रदीप क्रमिक अनशन पर जहां बैठे हैं वहीं जिला के 18000 से अधिक एनपीएस कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली के लिए हड़ताल पर हैं ।
यह उद्गार एनपीएस महासंघ जिलाध्यक्ष सुनील जरयाल ने पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे के पश्चात एक प्रैस विज्ञप्ति में कहें।
उन्होंने कहा कि 14000 कर्मचारी के परिवारों को जोड़ें तो 28000 परिवार और 112000 वोट सिर्फ एनपीएस कर्मचारियों के दो परिवारों के ही होते हैं जिनमें प्रति विधानसभा 22400 वोट का आंकड़ा है। उन्होंने कहा कि इसे नजर अंदाज करना सरकार के लिए होगा अहितकारी होगा। जहां तक रही बात हार जीत के अंतर 500 से 3000 अधिकतम है। यह आंकड़ा किसी को भी विधानसभा पहुंचाने या घर बिठाने का काम यह वोट करेंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के बुढ़ापे की लाठी को छीनकर अपने सपनों का राजनेता महल नहीं बना सकेंगे। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन एक बेटे की तरह है जो बुढ़ापे में सरकारी कर्मचारी को आत्म सम्मान से जीवन यापन की गारंटी है। जिसे सरकार को जारी प्राथमिकता के आधार पर करना चाहिए। चुनाव के ऐन मौके पर भी राज्य सरकार जहां सत्ता के नशे में चूर हैं। वहीं केंद्र सरकार को इस दिशा में कोई दिलचस्पी नहीं है। जिसका उदाहरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने चंबा प्रवास के दौरान अभिवादन में ओटीएस बहाली का जिक्र तक करना गवारा नहीं समझा। जिसका खामियाजा राज्य सरकार को विधानसभा चुनाव में चुकाना पड़ सकता है।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…