मुख्य समाचार

कंगना रनौत और सीएम जयराम ठाकुर की मुलाकात से हिमाचल में सियासी उफान

मनाली (रेणुका गोस्वामी/संवाददाता)

हिमाचल प्रदेश की सियासत में मंगलवार सुबह बड़ा सियासी उफान आया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सुबह अचानक बालीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के घर सिमसा पहुंच गए। मुख्यमंत्री के साथ शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर भी मौजूद रहे। उन्होंने कंगना रनौत के साथ भेंट की। आधा घंटा से ज्‍यादा दोनों के बीच मंत्रणा हुई है। इस मुलाकात के दौरान क्‍या बातचीत हुई, इस बारे में कुछ सामने नहीं आ पाया है। लेकिन चुनावी बेला में इस मुलाकात को राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। कंगना रनौत सुकून के पल बिताने मनाली पहुंची हैं। कंगना ने मनाली के सिमसा में अपना आशियाना बनाया हुआ है जिसका नाम यहां के आराध्य देव कार्तिक स्वामी के नाम कार्तिकेय रखा है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की किसी को खबर नहीं थी। अचानक सुबह पौने नौ बजे सीएम का काफिला मनाली सर्किट हाउस से निकला और सीधे सिमसा जाकर रुका। लोगों को लगा कि काफिला शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर के घर जा रहा है। लेकिन काफिला सीधा कंगना रनौत के घर पहुंच गया। कंगना के घर के आसपास रहने वाले लोग सुबह सुबह सीएम के काफिले को सिमसा में देख हैरान हो गए। मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री ने आधा घंटा कंगना से शिष्टाचार भेंट की। हालांकि शिक्षा मंत्री तो पड़ोसी होने के नाते कंगना से मिलते रहते हैं। लेकिन सीएम जयराम ठाकुर पहली बार कंगना से मिलने सिमसा पहुंचे। कंगना के पड़ोसियों ने बताया कि कंगना दो दिन पहले मनाली पहुंची हैं। वह जब से आई हैं तब से आशियाने से बाहर नहीं निकली। कंगना रनौत का भारतीय जनता पार्टी की ओर झुकाव ज्‍यादा है। वह पीएम मोदी से भी काफी प्रभावित हैं व कई बार उनके कार्यों की तारीफ कर चुकी है। अब चुनाबी बेला में मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर की अचानक बालीवुड अभिनेत्री से मुलाकात कई तरह के क्‍यास लगा रही है। चर्चा यह भी तेज हो गई है कि क्‍या कंगना चुनाव लड़ने जा रही हैं। हालांकि इसे शिष्‍टाचार भेंट बताया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में नवंबर माह के दूसरे या तीसरे सप्‍ताह में चुनाव हो सकते हैं। चुनाव आयोग सभी 68 विधानसभा सीटों पर एक साथ चुनाव करवाने की तैयारी में है। बीते दिनों हिमाचल दौरे के दौरान उन्‍होंने यह स्‍पष्‍ट भी किया है। इसके बाद से हिमाचल में चुनावी हलचल तेज हो गई है।


Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए चिट्टा सप्लाई करने वाले नेटवर्क का खुलासा

संध्या कश्यप नाहन सिरमौर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

7 hours ago

27 और 28 सितंबर को सबसे ज्यादा बारिश की संभावना, सोलन-शिमला समेत कई जिलों के लिए अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। भारत…

13 hours ago

चार महीने बाद खुला पंचायत चुनाव का ‘राज’! पहली गिनती में हार, रिकाउंटिंग में जीत… आखिर कैसे बदल गया पूरा नतीजा?

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के नतीजे घोषित होने के करीब चार…

16 hours ago

आरक्षण को लेकर हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला! एक नियम तय करेगा अभ्यर्थी की सीट—मेरिट या छूट?

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण को लेकर सरकार ने ‘Own…

1 day ago

HRTC बस से कार की भिड़ंत, 3 की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला के समीप घंडल में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया।…

1 day ago

तेज धूप के बाद बदलेगा हिमाचल का मौसम, 7 जिलों में अंधड़ का येलो अलर्ट; मानसून की विदाई भी करीब

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को दिनभर तेज धूप खिलने के बाद अब…

1 day ago