मुख्य समाचार

75 बार रक्तदान करने वाले युवाओं के प्रेरणास्रोत शमशेर ठाकुर का निधन

मनाली (रेणुका गोस्वामी/संवाददाता),

75 बार रक्तदान कर युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत बने शमशेर ठाकुर का निधन हो गया। उन्होंने चंडीगढ़ अस्पताल में अंतिम सांस ली। 55 वर्षीय शमशेर ठाकुर मनाली व लाहुल घाटी के लोगों के चहेते थे। समाज को प्रेरणा देने वाले शमशेर ठाकुर के निधन से मनाली व लाहुल घाटी का हर व्यक्ति स्तब्ध है। 21 अप्रैल 2022 को पर्यटन स्थल सिस्सू नर्सरी के पास शमशेर का वाहन दुर्घटग्रस्त हो गया था। जिसमे उनके दोस्त इंग्लैंड निवासी 58 वर्षीय जोविट की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि  शमशेर ठाकुर घायल हो गए थे। तब से शमशेर ठाकुर का चंडीगढ़ में इलाज चल रहा था। परिजनों ने उनको स्वस्थ करने में तन मन धन से कोई कसर नहीं रखी लेकिन पांच महीने के बाद शमशेर अपनी सांसारिक यात्रा पूरी कर स्वर्ग सिधार गए। इंटरनेशनल रोटरी क्लब मानली के अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने मनाली में रोट्रेक्ट का गठन किया और युवाओं को समाज सेवा की ओर प्रेरित किया। शमशेर की बदौलत रोट्रेक्ट क्लब ने कोरोना के दौरान समाज सेवा में कोई कमी नही रखी। शमशेर ठाकुर मनाली के सभी समाजिक व व्यवसायी संगठनों से जुड़े थे। उनके निधन से हर कोई स्तब्ध है। उनकी देह को मनाली लाया जा रहा है। बुधबार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए चिट्टा सप्लाई करने वाले नेटवर्क का खुलासा

संध्या कश्यप नाहन सिरमौर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

6 hours ago

27 और 28 सितंबर को सबसे ज्यादा बारिश की संभावना, सोलन-शिमला समेत कई जिलों के लिए अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। भारत…

12 hours ago

चार महीने बाद खुला पंचायत चुनाव का ‘राज’! पहली गिनती में हार, रिकाउंटिंग में जीत… आखिर कैसे बदल गया पूरा नतीजा?

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के नतीजे घोषित होने के करीब चार…

15 hours ago

आरक्षण को लेकर हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला! एक नियम तय करेगा अभ्यर्थी की सीट—मेरिट या छूट?

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण को लेकर सरकार ने ‘Own…

1 day ago

HRTC बस से कार की भिड़ंत, 3 की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला के समीप घंडल में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया।…

1 day ago

तेज धूप के बाद बदलेगा हिमाचल का मौसम, 7 जिलों में अंधड़ का येलो अलर्ट; मानसून की विदाई भी करीब

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को दिनभर तेज धूप खिलने के बाद अब…

1 day ago