अपराध /दुर्घटना

निरसू में मारुति कार ने कुचले दो युवक, फरार चालक दबोचा

रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),

पुलिस थाना रामपुर के अंतर्गत आने वाले निरसू में बीती रात एक मारुति कार चालक दो युवकों को कुचल कर फरार हो गया। इस दुर्घटना में दोनों युवक घायल हुए है, जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। वही आरोपी चालक को पुलिस ने अब अपनी हिरासत में ले लिया है। पुलिस थाना रामपुर से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम करीब सवा सात बजे रामपुर से लगभग 12 किलोमीटर दूर निरसू में ये हादसा घटा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रामपुर की तरफ से तेज गति से आ रही मारुति 800 कार एचपी-06 9506 ने सड़क पर चल रहे दो युवकों को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घायलों की पहचान 30 वर्षीय संदीप पुत्र मोती लाल गांव निरसू डाकघर दत्तनगर तहसील रामपुर व मनोज कौशल पुत्र हरी चंद गांव निरसू उम्र 28 वर्ष के तौर पर हुई है। दोनों घायलों का अब अस्पताल में उपचार चल रहा है। वही मोके से फरार हुए आरोपी चालक 63 वर्षीय कबीर सिंह पुत्र जीवा नंद गांव मंगसू डाकघर कोटगढ़ तहसील कुमारसैन को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है। एसडीपीओ रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने इस मामले की पुष्टि करतर हुए बताया कि इस दुर्घटना में दो युवक घायल हुए है, जिनकी हालत अब ठीक है। वही पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए चिट्टा सप्लाई करने वाले नेटवर्क का खुलासा

संध्या कश्यप नाहन सिरमौर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

7 hours ago

27 और 28 सितंबर को सबसे ज्यादा बारिश की संभावना, सोलन-शिमला समेत कई जिलों के लिए अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। भारत…

14 hours ago

चार महीने बाद खुला पंचायत चुनाव का ‘राज’! पहली गिनती में हार, रिकाउंटिंग में जीत… आखिर कैसे बदल गया पूरा नतीजा?

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के नतीजे घोषित होने के करीब चार…

16 hours ago

आरक्षण को लेकर हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला! एक नियम तय करेगा अभ्यर्थी की सीट—मेरिट या छूट?

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण को लेकर सरकार ने ‘Own…

1 day ago

HRTC बस से कार की भिड़ंत, 3 की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला के समीप घंडल में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया।…

1 day ago

तेज धूप के बाद बदलेगा हिमाचल का मौसम, 7 जिलों में अंधड़ का येलो अलर्ट; मानसून की विदाई भी करीब

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को दिनभर तेज धूप खिलने के बाद अब…

1 day ago