रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),
रामपुर बुशहर के अंतर्गत आने वाले ठानटी लालसा मार्ग पर शुक्रवार रात एक पिकअप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य व्यक्ति घायल हुए है। ये हादसा बीती रात करीब दस बजे हुआ, जिसकी सूचना प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना के मुताबिक लालसा-ठानटी मार्ग पर पिकअप गाड़ी एचपी 06बी 2603 सड़क मार्ग से करीब चालीस मीटर नीचे लुढ़क गई। हादसे के समय वाहन में तीन लोग सवार थे, जिसमे 30 वर्षीय विनोद कायथ पुत्र सालिग राम गांव बशरी डाकघर नरेन तहसील रामपुर जिला शिमला की मौत हो गई। जबकि राजवंत पुत्र श्याम दत्त गांव भमराला डाकघर बाहली तहसील रामपुर उम्र 38 वर्ष तथा दलीप सिंह पुत्र भाग चंद गांव थड़ी डाकघर देवनगर तहसील रामपुर जिला शिमला उम्र 31 वर्ष इस हादसे में घायल हुए है। एसडीपीओ रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत व दो के घायल होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…