मुख्य समाचार

नवयुग मंडल द्वारा ग्राम पंचायत घाटो में संस्कृतिक संध्या आयोजित

ददाहू (हेमन्त चौहान/संवाददाता)

ग्राम पंचायत घाटो के गाँव हानत में नवयुग मंडल द्वारा दशहरे के उपलक्ष पर संस्कृतिक संध्या का आयोजन मुख्य अतिथि द्वारा विधिवत तरीके से किया गया। रामायण मंचन की संध्या पर मुख्य अतिथि द्वारा रिबन काटकर उद्घाटन किया गया। मुख्य कलाकार वर्षा ठाकुर, राजेंद्र चौहान ने पहाड़ी नाटी में धमाल मचाया। पंडाल में लोकगीतों पर लोग थिरके। जिला सिरमौर के उपमंडल संगडाह के ग्राम पंचायत घाटो के गांव हानत नवयुग मंडल द्वारा कला संस्कृति रामायण मंचन स्कूली बच्चों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रथम संध्या के उपलक्ष पर बतौर मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत रेडली के प्रधान हेमचंद चौहान द्वारा रावण के पुतले का अग्नि देकर दहन किया गया। रामायण मंचन के संध्या के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत राजाणा के प्रधान विनोद कुमार चौहान ने शिरकत की। मुख्य अतिथि द्वारा अपने संबोधन में कला सांस्कृतिक तथा रामायण मंचन एवं स्कूली बच्चों के कार्यक्रम के संदर्भ में पूरे क्षेत्र वासियों को संदेश दिया कि हमें नशे से दूर रहकर पढ़ाई की तरफ ध्यान रखना होगा तथा बुरी संगति से बचकर अच्छाई की तरफ समाज को जागरूक करना होगा। नन्ही बालिका अक्षरा चौहान ने बॉलीवुड तथा नाटी लगाकर समस्त दर्शकों का मन मोह लिया। इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रधान जागर सिंह चौहान, पूर्व प्रधान निक्का राम चौहान, नवयुग मंडल अध्यक्ष रवि चौहान, मोहन सिंह, सुंदर सिंह, जगदीश विशेष अतिथि ग्राम पंचायत गनोग के प्रधान राजेंद्र सिंह चौहान, प्रधान बलवीर सिंह चौहान, पूर्व प्रधान जगत सिंह चौहान, सुनील चौहान, कल्याण सिंह चौहान, मांगा राम चौहान उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 12वीं का मूल्यांकन पूरा, 30 अप्रैल तक आएगा रिजल्ट; तैयारियां अंतिम चरण में

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य…

7 hours ago

हिमाचल प्रदेश: GNM प्रथम वर्ष का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, 76.2% छात्राएं सफल।

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो रिपोर्ट ), वैकल्पिक हेडिंग: HP नर्सज रजिस्ट्रेशन काउंसिल ने जारी किया…

22 hours ago

पांवटा साहिब में SIU की बड़ी कार्रवाई: 11.16 ग्राम चिट्टे के साथ सहारनपुर का आरोपी गिरफ्तार

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), सिरमौर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार…

24 hours ago

पीएम श्री स्कूल ठियोग में लोकतांत्रिक तरीके से काउंसिल चयन, छात्रों में दिखा उत्साह

शिमला (विकास शर्मा , संवाददाता ), आज पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ठियोग…

1 day ago

शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो लापता बच्चे मिले सुरक्षित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), न्यू शिमला थाना क्षेत्र में लापता हुए दो…

1 day ago

चोपल में 130 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , संवाददाता ), शिमला जिला में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा…

1 day ago