विमर्श

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में मंत्रिमण्डल की बैठक आयोजित

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ)

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक आयोजित की गई। मंत्रिमंडल ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) को चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान के लिए शीर्ष संस्थान के रूप में कार्य करने, स्पेशियलिटी एवं सुपर स्पेशियलिटी स्तर की चिकित्सा सेवाओं में नोडल संस्थान के रूप में कार्य करने और चिकित्सकों, नर्सों तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षण केंद्र के रूप में कार्य करने तथा अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन आयोजित करने और चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए सुविधाएं प्रदान करने के लिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन के प्रारूप को मंजूरी प्रदान की।

बैठक में कांगड़ा जिला के राजकीय उच्च विद्यालय खोली, ठाकुरद्वारा और बांदल और कुल्लू जिला के राजकीय उच्च विद्यालय चौंग और शाट को राजकीय वरिष्ठ वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला और कुल्लू जिला की राजकीय माध्यमिक पाठशाला तांदी, पाशी, टिंडर और माशना, कांगड़ा जिला की राजकीय माध्यमिक पाठशाला धमेड़ तथा मण्डी जिला की राजकीय माध्यमिक पाठशाला देवीदड़ को राजकीय उच्च पाठशालाओं में स्तरोन्नत करने का निर्णय लिया। बैठक में मंडी जिला की राजकीय प्राथमिक पाठशाला ओखली, टिक्की और भरेचीनाल को राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में स्तरोन्नत करने तथा आवश्यक पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया गया।

मंत्रिमण्डल ने कांगड़ा जिला की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बीरता और बौहड़ क्वालू में विज्ञान और वाणिज्य की कक्षाएं शुरू करने तथा आवश्यक पदों को सृजित कर भरने को स्वीकृति प्रदान की। बैठक में कुल्लू जिला की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शियाह में वाणिज्य एवं गणित की कक्षाएं आरंभ करने तथा आवश्यक पदों को सृजित कर भरने को भी स्वीकृति प्रदान की। मंत्रिमण्डल ने मण्डी जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भाटकीधार में विज्ञान की कक्षाएं आरंभ करने तथा आवश्यक पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया। बैठक में कुल्लू जिला की राजकीय प्राथमिक पाठशाला घोड़ीगाड़ को राजकीय माध्यमिक पाठशाला और राजकीय माध्यमिक पाठशाला नलहाच को राजकीय उच्च पाठशाला में स्तरोन्नत कर आवश्यक पदों को सृजित कर भरने को स्वीकृति प्रदान की। बैठक में मण्डी जिला के शिक्षा खण्ड बगस्याड़ के अन्तर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला बस्सी को राजकीय केन्द्रीय प्राथमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने का निर्णय लिया गया। मंत्रिमण्डल ने क्षेत्र के विद्यार्थियों की सुविधा के लिए मण्डी जिला में राजकीय प्राथमिक पाठशाला मंगन को पुनः शुरू करने को अपनी स्वीकृति प्रदान की। बैठक में मण्डी जिला की राजकीय प्राथमिक पाठशाला शिल्लीबागी एवं दारन को राजकीय माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने तथा आवश्यक पदों को सृजित कर भरने को स्वीकृति प्रदान की। मंत्रिमण्डल ने क्षेत्र के किसानों की सुविधा के लिए कुल्लू जिला के कोटासेरी में नया पशु औषधालय खोलने को स्वीकृति प्रदान की। बैठक में जिला शिमला के कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में स्थित पशु औषधालय डूमी को पशु चिकित्सा अस्पताल में स्तरोन्नत करने तथा आवश्यक पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया गया।

बैठक में मण्डी जिले के बालीचौकी में नया पुलिस थाना खोलने तथा इसके सुचारू संचालन के लिए विभिन्न श्रेणियों के 34 पदों के सृजन एवं भरने का निर्णय लिया गया। बैठक में कांगड़ा जिला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लप्याना में चिकित्सा अधिकारी का एक अतिरिक्त पद सृजित करने का निर्णय लिया गया। मंत्रिमण्डल ने चंबा जिला के बाथरी में नया विकास खण्ड कार्यालय खोलने तथा विभिन्न श्रेणियों के 7 पदों को सृजित कर भरने की स्वीकृति प्रदान की। मंत्रिमण्डल ने अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के मानदंडों के अनुसार राज्य में स्नातक स्तर के तकनीकी संस्थानों में कार्यरत मौजूदा नियमित शिक्षण संकाय (टीचिंग फैकल्टी) और पुस्तकालयाध्यक्षों के लिए वेतन संरचना में संशोधन को मंजूरी प्रदान की। यह संशोधित वेतनमान संभावित तिथि से दिया जायेगा तथा दिनांक 01.01.2016 से आज तक के बकाया का भुगतान राज्य सरकार के आदेशानुसार किया जायेगा। मंत्रिमण्डल ने शिमला के निकट ढली में बस अड्डे के प्रस्तावित भवन की छत की ढलान में 3.25 मीटर तक की छूट प्रदान करने का निर्णय लिया।

मंत्रिमण्डल ने सिरमौर जिला में छात्रों की सुविधा के लिए राजकीय स्नातक महाविद्यालय नारग को पुनः आरंभ करने को मंजूरी प्रदान की। मंत्रिमण्डल ने शिमला जिला के चौपाल विधानसभा क्षेत्र के देहा में नया औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खोलने तथा इसके सुचारू संचालन के लिए विभिन्न श्रेणियों के 26 पदों को सृजित कर भरने को मंजूरी प्रदान की। मंत्रिमण्डल ने मण्डी जिला के पांगणा में राजकीय स्नातक महाविद्यालय खोलने तथा विभिन्न श्रेणियों के आवश्यक पदों को सृजित कर भरने के अतिरिक्त इस महाविद्यालय की अधोसंरचना विकसित करने के लिए 5 करोड़ रुपये के प्रावधान को भी स्वीकृति प्रदान की। मंत्रिमण्डल ने वन विभाग में अधीक्षक ग्रेड-1 के 3 पदों को सृजित करने और अधीक्षक ग्रेड-2 के 7 पदों को अधीक्षक ग्रेड-1 में स्तरोन्नत करने के लिए स्वीकृति प्रदान की। बैठक में मण्डी जिला की करसोग तहसील के अन्तर्गत मथाल, सनारली, मनोला, कंडी-3, भनेरा, नवीधार तथा कुठेड़ में सात नए पटवार वृत्त बनाने के साथ ही आवश्यक पदों को सृजित कर भरने को मंजूरी प्रदान की गई। बैठक में मंडी जिला के कोटला-खुनला, खारसी और झरड़ में 3 नए पटवार वृत्त बनाने के साथ आवश्यक पदों के सृजन और भरने का निर्णय लिया गया। मंत्रिमण्डल ने कुल्लू जिला के नग्गर में नई तहसील खोलने तथा विभिन्न श्रेणियों के 15 पदों के सृजन एवं भरने को स्वीकृत प्रदान की।

बैठक में कुल्लू जिला की उप-तहसील निथर के अंतर्गत गाठू में नया पटवार वृत बनाने के साथ ही आवश्यक पदों को सृजित कर भरने की स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में कुल्लू जिला की कुल्लू तहसील के अंतर्गत नया पटवार वृत कराड़सू बनाने के साथ ही आवश्यक पदों को सृजित कर भरने को मंजूरी प्रदान की गई। बैठक में सिरमौर जिला के राजकीय हाई स्कूल डिब्बर को राजकीय  वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला और राजकीय माध्यमिक पाठशाला ल्यू कुफर और धनेश्वर को राजकीय उच्च पाठशाला में स्तरोन्नत करने के साथ ही विभिन्न श्रेणियों के 26 पदों के सृजन एवं भरने का निर्णय लिया गया। मंत्रिमण्डल ने पीटीए नीति बंद होने के पश्चात 3 जनवरी, 2018 के बाद ग्रांट इन एड आधार पर रखे गए या दोबारा रखे गए तथा 2006 आरएंडपी नियमों के अनुसार योग्यता पूर्ण करने वाले 40 पीटीए अध्यापकों की सेवाओं को संभावित तिथि से बहाल करने का निर्णय लिया। मंत्रिमण्डल ने प्रदेश की 29 नगर परिषदों में लेखाकारों के 29 पदों के सृजन और भरने और 9 नगर परिषदों रामपुर, रोहड़ू, बिलासपुर, बद्दी, हमीरपुर, नाहन, सुंदरनगर, कांगड़ा और नूरपुर में सहायक अभियंताओं के 9 पदों को सृजित कर भरने को मंजूरी प्रदान की।

मंत्रिमण्डल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नालागढ़ को 200 बिस्तरों वाले स्वास्थ्य संस्थान में स्तरोन्नत करने के साथ ही आवश्यक पदों के सृजन एवं भरने को स्वीकृति प्रदान की। बैठक में कसौली योजना क्षेत्र का पुनर्गठन कर कसौली योजना क्षेत्र से कुछ क्षेत्रों को बाहर करने और इन क्षेत्रों का नियोजित विकास सुनिश्चित करने के लिए विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण, जबली में शामिल करने को भी मंजूरी प्रदान की गई।

मंत्रिमंडल ने धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के तडन में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने को स्वीकृति प्रदान की।

मंत्रिमण्डल ने पीएम आयुष्मान भारत इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा, लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय मंडी, डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल चमियाना, शिमला, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन, जवाहर लाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा और नागरिक अस्पताल मनाली में 50-50 बिस्तरों वाले 8 क्रिटिकल केयर ब्लॉक और जोनल अस्पताल धर्मशाला, जोनल अस्पताल मंडी और दीन दयाल उपाध्याय क्षेत्रीय अस्पताल शिमला में तीन जिला एकीकृत सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशालाएं खोलने का निर्णय लिया।

Himachal Darpan

Share
Published by
Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 12वीं का मूल्यांकन पूरा, 30 अप्रैल तक आएगा रिजल्ट; तैयारियां अंतिम चरण में

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य…

7 hours ago

हिमाचल प्रदेश: GNM प्रथम वर्ष का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, 76.2% छात्राएं सफल।

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो रिपोर्ट ), वैकल्पिक हेडिंग: HP नर्सज रजिस्ट्रेशन काउंसिल ने जारी किया…

22 hours ago

पांवटा साहिब में SIU की बड़ी कार्रवाई: 11.16 ग्राम चिट्टे के साथ सहारनपुर का आरोपी गिरफ्तार

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), सिरमौर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार…

24 hours ago

पीएम श्री स्कूल ठियोग में लोकतांत्रिक तरीके से काउंसिल चयन, छात्रों में दिखा उत्साह

शिमला (विकास शर्मा , संवाददाता ), आज पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ठियोग…

1 day ago

शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो लापता बच्चे मिले सुरक्षित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), न्यू शिमला थाना क्षेत्र में लापता हुए दो…

1 day ago

चोपल में 130 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , संवाददाता ), शिमला जिला में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा…

1 day ago