मुख्य समाचार

उपायुक्त कार्यालय के सभागार में बैठक का किया गया आयोजन

किन्नौर (देवकला नेगी/संवाददाता)

रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी कल्पा डॉ. मेजर शशांक गुप्ता की अध्यक्षता में आज यहां रिकांग पिओ स्थित उपायुक्त कार्यालय के सभागार में सुविधा वैब पोर्टल, सुविधा कंडिडेट ऐप, नोडल अधिकारी ऐप व के.वाई.सी ऐप को लेकर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों व अधिकारियों के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया। डॉ. मेजर शशांक गुप्ता ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए एक सुविधा वैब पोर्टल बनाया गया है जिसका प्रयोग उम्मीदवार नामांकन दाखिल करने व विभिन्न प्रकार की अनुमति लेने के लिए कर सकते हैं। इस वैब पोर्टल के माध्यम से उम्मीदवार व राजनैतिक दल विभिन्न प्रकार की अनुमतियां जैसे बैठकों के आयोजन, लाउडस्पीकर की अनुमति, वाहन परमिट, हैलीकॉप्टर, हैलीपैड, रैलियां आयोजित करने की अनुमति व पार्टी कार्यालय खोलने संबंधी अनुमति ऑनलाइन एप्लीकेशन के माध्यम से ऑनलाइन हासिल कर सकते हैं और साथ ही वैब पोर्टल पर प्रार्थना-पत्र के स्टेटस की जानकारी भी हासिल कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उम्मीदवारों की सुविधा के लिए ‘सुविधा कंडीडेट ऐप’ भी तैयार की गई है जिसके माध्यम से उम्मीदवार नामांकन व अनुमति संबंधी प्रार्थना-पत्रों की स्थिति व अपडेट हासिल कर सकेंगें।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा सभी नोडल अधिकारियों की सुविधा के लिए नोडल ऑफिसर ऐप भी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि सभी नोडल अधिकारी वैब पोर्टल के इनकोर हिस्से पर पंजीकृत होंगे और वे मोबाईल ऐप के माध्यम से सभी अधिसूचनाओं को प्राप्त कर सकेंगे और वे ऐप के उपयोग से अनुमतियों को स्वीकार व अस्वीकार कर उनके स्टेटस को ऐप पर अपलोड कर सकेंगे।
डॉ. मेजर शशांक गुप्ता ने बताया कि इसी प्रकार के.वाई.सी ऐप भी तैयार किया गया है जिसके माध्यम से आम-जन अपने उम्मीदवार के बारे में जान सकेंगे। इसके माध्यम से उम्मीदवार के आपराधिक पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी हासिल की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा इनकोर वैब पोर्टल भी तैयार किया गया है जिसका उपयोग डिजिटाईजेशन परमिशन फॉर्म, नोमिनेशन फॉर्म व ऐफेडेविट यदि ऑफलाइन उपलब्ध होते हैं तो इनकोर वैब पोर्टल में नामांकन स्वीकार, अस्वीकार व नाम वापसी को भी दर्शाया जाएगा। इसी के माध्यम से उम्मीदवार के व्यय पर भी नजर रखी जाएगी साथ ही मतदान संबंधी हर दो घंटे बाद प्राप्त रिपोर्ट, मतगणना प्रक्रिया आदि भी इसमें शामिल रहेंगे। बैठक में सी-वीजिल ऑनलाइन एैप्लीकेशन के बारे में भी जानकारी दी गई। निर्वाचन आयोग द्वारा आम नागरिकों की सुविधा के लिए सी-वीजिल ऑनलाइन एैप्लीकेशन भी आरंभ की गई है जिसके तहत कोई भी नागरिक आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन संबंधी शिकायत दर्ज करवा सकता है तथा शिकायत का निवारण विभिन्न स्तरों पर समय भी निर्धारित किया गया है। बैठक की कार्यवाही का संचालन तहसीलदार निर्वाचन जे.एस राणा ने किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी व कांग्रेस पार्टी के अलावा विभिन्न अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 12वीं का मूल्यांकन पूरा, 30 अप्रैल तक आएगा रिजल्ट; तैयारियां अंतिम चरण में

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य…

9 hours ago

हिमाचल प्रदेश: GNM प्रथम वर्ष का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, 76.2% छात्राएं सफल।

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो रिपोर्ट ), वैकल्पिक हेडिंग: HP नर्सज रजिस्ट्रेशन काउंसिल ने जारी किया…

24 hours ago

पांवटा साहिब में SIU की बड़ी कार्रवाई: 11.16 ग्राम चिट्टे के साथ सहारनपुर का आरोपी गिरफ्तार

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), सिरमौर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार…

1 day ago

पीएम श्री स्कूल ठियोग में लोकतांत्रिक तरीके से काउंसिल चयन, छात्रों में दिखा उत्साह

शिमला (विकास शर्मा , संवाददाता ), आज पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ठियोग…

1 day ago

शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो लापता बच्चे मिले सुरक्षित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), न्यू शिमला थाना क्षेत्र में लापता हुए दो…

1 day ago

चोपल में 130 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , संवाददाता ), शिमला जिला में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा…

1 day ago