Categories: खेल जगत

छोगटाली विद्यालय में नारा लेखन, चित्रकारी तथा भाषण प्रतियोगिता आयोजित

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ)

हिमाचल प्रदेश जल शक्ति विभाग मंडल राजगढ़ द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोग टाली  में “जल जीवन मिशन” कार्यक्रम के तहत नारा लेखन, चित्रकारी तथा भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। चित्रकारी में छठी कक्षा के आदित्य ने प्रथम, रिया आठवीं कक्षा ने द्वितीय तथा आठवीं कक्षा की विद्यार्थी दिव्यांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त कीया। जबकि नारा लेखन में आठवीं कक्षा की आरुषि प्रथम, दसवीं कक्षा की दीक्षा द्वितीय तथा दसवीं कक्षा की तमन्ना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त दसवीं कक्षा की दीक्षा तथा दस जमा दो कक्षा के रोहित ने भाषण  मे भाग लिया। इस अवसर पर जल शक्ति विभाग से नीरज कुमार ने विद्यार्थियों को पानी की जांच एवं अनिवार्य तत्वों के बारे में संपूर्ण जानकारी दी । विद्यालय  के उप-प्रधानाचार्य सुरेंद्र पुंडीर ने वर्तमान परिस्थित मे जल के महत्व पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ प्रवक्ता भूपेंद्र चौहान ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। प्रतियोगिता का संचालन कला शिक्षक एकता धीमान  ने किया तथा रामानंद सागर प्रवक्ता राजनीति शास्त्र  व सुरेश चौहान गणित स्नातक ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर अल्का भलेईक, ललिता चौहान, राम लाल सूर्या राजेन्द्र चौहान, बरिक्षा कपूर, राजु राम शर्मा शिक्षको के अतिरिक्त  सुभाष चौहान व कौशल्या दैवी भी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला में एक करोड़ की एलएसडी बरामद, पंजाब का युवक और सिरमौर की युवती गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला: राजधानी शिमला में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते…

2 hours ago

द्राबिल विद्यालय में वार्षिक परीक्षा सुचारु रूप से आयोजित, व्यवस्थाएं संतोषजनक, उड़न दस्ते ने किया निरीक्षण

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा राजीव ठाकुर के नेतृत्व में एक…

3 hours ago

दाड़लाघाट में बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 1.980 किलो चरस व कार से 935 ग्राम अफीम बरामद

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन जिले के दाड़लाघाट क्षेत्र में पुलिस की एसआईयू टीम…

5 hours ago

चिट्टे के ओवरडोज से युवको की संदिग्ध मौत, शव के पास मिली सिरिंज

ब्यूरो रिपोर्ट ऊना। हिमाचल प्रदेश में चिट्टे का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिला…

8 hours ago

मोहाली से सिरमौर का युवक गिरफ्तार, हिमाचल में चिट्टे की सप्लाई का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोलन पुलिस…

11 hours ago

नाहन के कांशीवाला में गश्त के दौरान पुलिस ने नशा करते युवक को दबोचा, सिरिंज और बोतल बरामद

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), जिला पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।  इसी…

1 day ago