भारत के प्रथम मतदाता मास्टर श्याम सरन नेगी को किया गया सम्मानित

किन्नौर (देवकला नेगी/संवाददाता)

उपमंडलाधिकारी कल्पा डॉ. मेजर शशांक गुप्ता द्वारा आज स्वतंत्र भारत के प्रथम मतदाता मास्टर श्याम सरन नेगी को अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर उनके आवास पर भेंट की और उन्हें अंगवस्त्र व टोपी प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान उपमंडलाधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग की ओर से मास्टर श्याम सरन नेगी को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उपमंडलाधिकारी कल्पा डॉ. मेजर शशांक गुप्ता ने कहा कि मास्टर श्याम सरन नेगी हम सभी के प्रेरणास्त्रोत है। 106 वर्ष की आयु के उपरांत भी आगामी चुनावों में मतदान के प्रति इनकी उत्सुकता इस बात का प्रमाण है कि लोकतंत्र के सुदृीढ़िकरण में एक-एक मत की कितनी महत्ता है।

उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने देश के सभी वृद्धजनों के प्रति देश की निर्वाचन प्रक्रिया में निरंतर योगदान के लिए अत्यधिक खुशी व्यक्त की है तथा कहा है कि वृद्धजनों ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेकर भारतीय लोकतंत्र को सुदृढ़ करने के लिए अपने जोश एवं समर्पण से देश के युवाओं के लिए उदाहरण पेश किया है तथा हमारे देश के वरिष्ठ नागरिक सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक  और देश में प्रौद्योगिकी के विकास  के साक्षी है। उन्होने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने राष्ट्र के प्रति लोकतांत्रिक कर्तव्य को पूरा करने के लिए देश के समस्त वरिष्ठ नागरिकों  की शक्ति, सामर्थ्य और दृढ़ निश्चय का अभिनंदन किया है। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों (80 आयु वर्ग) और दिव्यांग मतदाताओं (40 प्रतिशत और अधिक निशक्तता) की मतदान में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्हीलचेयर, रैंप, स्वयंसेवकों, आने जाने के लिए निशुल्क परिवहन, कतार रहित मतदान जैसी कई नई सुविधाओं की व्यवस्था की है। इसके अतिरिक्त फार्म 12 घ भरकर घर बैठे मतदान करने की भी व्यवस्था की है।

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

2 hours ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

3 hours ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

3 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

3 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

10 hours ago