सोलन में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस समारोह

सोलन (कमलजीत/संवाददाता)

बेथनी समाज सेवा संस्था सोलन में हेल्प एज इंडिया की सहायता से सेंट लुक्स बी.टी.सी में अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संस्था की क्षेत्रीय अध्यक्षा सिस्टर लवीना, संस्था संचालिका सिस्टर मलाया, हेमलता, राधा हेल्प एज इंडिया टीम डॉ. बीरबल बीज लैब टेक्नीशियन मिस रीना फार्मासिस्ट सहित 30 बुजुर्गों ने भाग लिया। हेल्प एज इंडिया की टीम द्वारा बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें मुफ्त दवाइयां वितरित की गई। कार्यक्रम का आगाज ईश्वर वंदना के साथ किया गया, जिसमें बुजुर्गों के अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना की गई। संस्था की क्षेत्रीय अध्यक्ष व संचालिका द्वारा फूल देकर बुजुर्गों का स्वागत किया गया। डॉ. बीरबल ने बुजुर्गों को सही आहार लेने और उन्हें समय-समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच करने की सलाह दी। हेल्प एज इंडिया की टीम द्वारा बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जांच के साथ-साथ उनका बीपी शुगर व वजन भी किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों को उनकी जरूरत के अनुसार बीपी कैल्शियम विटामिन आयरन और पेट के कीड़ों की दवाइयां आवंटित की गई।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

4 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

4 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

5 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

6 days ago