राष्ट्रीय लेखा परीक्षा तथा लेखा अकादमी, शिमला में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 2024 बैच के भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने आज उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस बैच के 19 अधिकारी देश के अलग-अलग राज्यों से संबंध रखते है जिसमें 2 अधिकारी भूटान से हैं। इस अवसर पर उपायुक्त ने अधिकारियों को जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली, विभिन्न विकासात्मक योजनाओं तथा प्रशासनिक चुनौतियों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ राजस्व से संबंधित विभिन्न विषयों, राष्ट्रीय सामान्य दस्तावेज पंजीकरण प्रणाली, ऑडिट, डिजिटलीकरण एवं आचरण जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
उपायुक्त ने कहा कि पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित को प्राथमिकता देते हुए प्रशासनिक कार्यों का संचालन किया जाना अत्यंत आवश्यक है। प्रशिक्षु अधिकारियों ने उपायुक्त से जिला के प्रशासनिक ढांचे, बजट प्रबंधन और योजनाओं की निगरानी प्रणाली से संबंधित विषयों पर चर्चा की और विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की।
प्रशिक्षु अधिकारियों को खूब भाया पहाड़ी आंगन
प्रशिक्षु बैच के अधिकारियों ने बांटनी कैसल में चल रहे ‘पहाड़ी आंगन’ की खूब सराहना की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए की जा रही विभिन्न पहल और महिलाओं द्वारा तैयार किये जा रहे उत्पादों की भी सराहना की। उपायुक्त ने कहा कि प्रशिक्षुओं की मांग अनुसार राष्ट्रीय लेखा परीक्षा तथा लेखा अकादमी में भी स्वयं सहायता समूह के उत्पाद उपलब्ध करवाए जायेंगे।
प्रशिक्षु बैच के सभी अधिकारियों ने जिला उपायुक्त का समय देने तथा सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। उपायुक्त शिमला ने सभी 19 अधिकारियों को पारंपरिक शॉल एवं टोपी पहना कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा, एडीएलआर डॉ राखी सिंह, तहसीलदार शिमला शहरी अपूर्व शर्मा सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…