किन्नौर (देवकला नेगी/संवाददाता)
उपमंडलाधिकारी कल्पा डॉ. मेजर शशांक गुप्ता द्वारा आज स्वतंत्र भारत के प्रथम मतदाता मास्टर श्याम सरन नेगी को अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर उनके आवास पर भेंट की और उन्हें अंगवस्त्र व टोपी प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान उपमंडलाधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग की ओर से मास्टर श्याम सरन नेगी को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उपमंडलाधिकारी कल्पा डॉ. मेजर शशांक गुप्ता ने कहा कि मास्टर श्याम सरन नेगी हम सभी के प्रेरणास्त्रोत है। 106 वर्ष की आयु के उपरांत भी आगामी चुनावों में मतदान के प्रति इनकी उत्सुकता इस बात का प्रमाण है कि लोकतंत्र के सुदृीढ़िकरण में एक-एक मत की कितनी महत्ता है।
उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने देश के सभी वृद्धजनों के प्रति देश की निर्वाचन प्रक्रिया में निरंतर योगदान के लिए अत्यधिक खुशी व्यक्त की है तथा कहा है कि वृद्धजनों ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेकर भारतीय लोकतंत्र को सुदृढ़ करने के लिए अपने जोश एवं समर्पण से देश के युवाओं के लिए उदाहरण पेश किया है तथा हमारे देश के वरिष्ठ नागरिक सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक और देश में प्रौद्योगिकी के विकास के साक्षी है। उन्होने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने राष्ट्र के प्रति लोकतांत्रिक कर्तव्य को पूरा करने के लिए देश के समस्त वरिष्ठ नागरिकों की शक्ति, सामर्थ्य और दृढ़ निश्चय का अभिनंदन किया है। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों (80 आयु वर्ग) और दिव्यांग मतदाताओं (40 प्रतिशत और अधिक निशक्तता) की मतदान में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्हीलचेयर, रैंप, स्वयंसेवकों, आने जाने के लिए निशुल्क परिवहन, कतार रहित मतदान जैसी कई नई सुविधाओं की व्यवस्था की है। इसके अतिरिक्त फार्म 12 घ भरकर घर बैठे मतदान करने की भी व्यवस्था की है।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…