हसन वैली में कार पर गिरा सेब से लदा ट्रक

रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर)

शनिवार सुबह शिमला के ढली थाना के अंतर्गत छराबड़ा के समीप हसन वैली में एक दर्दनाक हादसा सामने आया। इस हादसे में सेब से लदा एक ट्रक चलती कार पर जा गिरा, जिससे कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस हादसे में वाहन में सवार एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुए है। पुलिस ने स्थानीय लोगो की सहायता से कड़ी मशक्कत कर चकनाचूर हुए वाहन से मृतकों व घायल व्यक्ति को बाहर निकाला और अस्पताल के लिए रवाना किया। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में मारे गए तीनों मृतक चौपाल उपमण्डल के नेरवा के रहने वाले बताए जा रहे है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ये शनिवार तड़के सुबह हसन वैली में ये हादसा सामने आया। सुबह करीब साढ़े छह ऊपरी शिमला से चंडीगढ़ की ओर जा रहा सेब से लदा ट्रक एचपी-64-5688 अनियंत्रित होकर कार एचपी-08ए-2742 पर पलट गया। इस हादसे में ट्रक के नीचे दबकर कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई और सवार तीन लोग मौके पर ही काल का ग्रास बन गए। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति इस हादसे में बुरी तरह से घायल हो गया, जिसका उपचार आईजीएमसी अस्पताल में चल रहा है। वही सूचना मिलने के तुरंत बाद ढली पुलिस मौके पर पहुंची और शवों व घायल को कार से बाहर निकाला।

मौके पर पहुंचे डीएसपी सिटी मंगत राम ने बताया कि हादसे में कार सवार 3 लोगों की जान गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि तीनों मृतक नेरवा के रहने वाले थे, जिनकी शिनाख्त कर ली गई है। वहीं पुलिस ने ट्रक के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

2 minutes ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

26 minutes ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

58 minutes ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

1 hour ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

3 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

3 hours ago