मुख्य चुनाव आयुक्त ने हरी झंडी दिखाकर चुनाव प्रचार वाहन को किया रवाना

धर्मशाला (सोनाली/संवाददाता)

हिमाचल प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर आज सीईओ मुनीश गर्ग ने उपायुक्त कार्यालय धर्मशाला से जिला कांगड़ा के लिए चुनाव प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कांगड़ा में जगह जगह जाकर मतदान के महत्व के बारे में जागरूक भी करेगा। इस  अभियान में कांगड़ा उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल व धर्मशाला की एसडीएम शिल्पा बेकटा ने भी भाग लिया।

इस मौके पर सीईओ मुख्य चुनाव आयुक्त मुनीश गर्ग ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया लोकतंत्र का त्यौहार ही है। हिमाचल की एक काफी अच्छी बात है कि यहां पर चुनाव शांतिपूर्वक और एक अच्छे माहौल में संपन्न हो जाते हैं क्योंकि  हिमाचल प्रदेश के लोग भी चुनावों को एक उत्सव व त्यौहार की तरह मनाते हैं। उन्होंने लोगो से अपील की कि सभी मतदाता चुनाव के दौरान मतदान जरूर करें उन्होंने कहा कि आज उपायुक्त कार्यालय से चुनाव प्रचार वाहन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। पिछले चुनावों में जिस भी विधानसभा में 60 प्रतिशत से कम मतदान हुआ था वहां जाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा ईवीएम मशीन को लेकर भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसको लेकर भी जिला कांगड़ा के विभिन्न विधानसभा के एसडीएम कार्यालय पर भी कैंप लगाकर लोगों को ईवीएम मशीन की जानकारी प्रदान की जा रही है ताकि मतदान करते समय लोगों को किसी भी तरह की दिक्कत का सामना ना करना पड़े उन्होंने बताया कि वहां पर एसडीएम द्वारा विशेष शिविर लगाया जा रहा है ताकि लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा सके।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

5 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago