चंबा (ओपी शर्मा/सब एडिटर)
जनजातीय क्षेत्र विकास समिति के अध्यक्ष सुरेश कुमार ने आगामी 2022 विधानसभा चुनावों में भरमौर विधानसभा क्षेत्र से चुनावी ताल ठोक चुके रमेश शर्मा को खुला समर्थन देने की घोषणा कर दी है I उन्होंने कहा कि मौजूदा राजनैतिक परिदृश्य को देखते हुए उन्होंने यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि स्वार्थ और सत्ता के लोभ की राजनीति करने वाले लोगों ने राजनीति का स्तर गिरा दिया है । भौगोलिक रूप से अति दुर्गम एवं विकास की दृष्टि से अति पिछड़े भरमौर पांगी विधानसभा क्षेत्र के उज्जवल भविष्य के लिए रमेश शर्मा से बेहतर विकल्प और कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता को निस्वार्थ भावना से काम करने वाले नेता की आवश्यकता है जो बिना किसी क्षेत्रीय एवं जातीय भेदभाव के कार्य करे एवं सभी वर्गों को साथ लेकर चल सके। उन्होंने कहा कि बहुआयामी विकास के लिए शिक्षित एवं दूरदर्शी सोच वाले व्यक्ति को ही नेतृत्व सौंपना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा है कि आने वाले विधानसभा चुनावों में रमेश शर्मा की भारी मतों से जीत होगी जिसका फायदा हर एक आम आदमी को होगा उन्होंने हर मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि भविष्य में एक स्वच्छ और ईमानदार छवि के व्यक्ति को ही विधानसभा जैसी पवित्र दहलीज पर पहुंचा कर इलाके का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करें।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…