Categories: मनोरंजन

सोलन में किया जा रहा भव्य राम बारात का आयोजन

सोलन (कमलजीत/संवाददाता),

29 सितंबर को श्री जगदम्बा रामलीला मंडल की ओर से भव्य राम बारात का आयोजन सोलन शहर में किया जा रहा है राम बरात में ढोल नगाड़े बैंड बाजे घोड़ों वाले रथ सुंदर-सुंदर झांकियां देखने लायक होगी बरात को बहुत ही भव्य बना कर निकाला जाऐगा। रथ व झांकिया बहारी राज्य से मंगवाई जा रही है मंडल के प्रधान मुकेश गुप्ता ने बताया कि निर्देशक हरीश मरवाह, सह कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता, उपाध्यक्ष कुलदीप रावत सदस्य मुकेश भसीन की देखरेख मे भगवान राम की बरात की तैयारी चल रही है। गुप्ता ने बताया कि राम बारात मे सहयोग करने के लिए सोलन शहर की समाजिक और धार्मिक संस्थाए व समाज सेवी लोगो भी आगे आ रहे, इसमे वैश समाज सभा सोलन, पंजाबी महासभा सोलन, श्याम परिवार सोलन, समाजसेवी विनोद गुप्ता, एन एस घुम्मन, विजय कुमार (मुनिया) तरसेम भारती, राजबाला गुप्ता पत्नी स्वर्गीय पवन गुप्ता विशेष रूप से योगदान कर रहे है। गुप्ता ने बताया कि चौक बजार स्थित नरसिंह मंदिर को अयोध्या बनाया जाऐगा 3 बजे बारात वहां से शुरू होकर चौक बजार, गंज बजार, अप्पर बजार,मालरोड होकर पुराना डीसी आफिस तक जाऐगी वापिस मालरोड होकर लोअर बजार से गंज बजार जनक पुरी मे पहुचेगी यहां पर राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के विवाह सम्पन होगे। गुप्ता ने बताया कि श्याम परिवार के चेयरमैन राकेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राहुल गोयल सचीव गौरव गुप्ता सदस्य अशोक गुप्ता राकेश अग्रवाल व श्याम परिवार के सदस्यो ने राम बारात का स्वागत करने की इच्छा व्यक्त की। इसके लिए मालरोड पर मुरारी मार्किट के समीप 6 बजे श्याम परिवार राम बारात का स्वागत करेगा व विशाल भंडारे वितरित करेगा। गुप्ता ने कहा राम बरात मे सोलन के गणमान्य व्यकति शामिल होगे गुप्ता ने जगदम्बा रामलीला मंडल की ओर से शहर वासियो से अनुरोध किया है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या मे राम बारात मे शामिल होकर बारात की शोभा बढाऐ व श्याम परिवार सोलन की तरफ से किए जा रहे भंडारे मे प्रसाद ग्रहण करे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

15 hours ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

15 hours ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

15 hours ago

रामपुर एचपीएस में कबड्डी का रोमांच, केंद्रीय उपक्रमों की टीमों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…

17 hours ago

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

19 hours ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

20 hours ago